फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   First meeting of HSGPC today in Kurukshetra

Haryana: एचएसजीपीसी का पहला इजलास, बाबा करमजीत सिंह को बनाया प्रधान, दादूवाल ने किया विरोध

Wed, 21 Dec 2022 10:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Dec 2022 10:46 AM IST
सार

इससे पहले एचएसजीपीसी के संस्थापक जगदीश सिंह झींडा समर्थकों सहित इससे पूरी तरह से अलग हो चुके हैं तो वहीं कई सिख नेता इस इजलास का विरोध करने का एलान कर चुके थे।

विज्ञापन
First meeting of HSGPC today in Kurukshetra
पहली बैठक में मौजूद सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का पहला इजलास बुधवार को कुरुक्षेत्र में अब जिला सचिवालय में हुआ। जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी के प्रधान वरिष्ठ उपप्रधान सहित पांच पदाधिकारियों का चुनाव हराया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान का एलान कर दिया गया है। यमुनानगर के बाबा करमजीत सिंह को प्रधान बनाया गया है। वहीं बलजीत सिंह दादूवाल इसका विरोध किया है और वह बैठक छोड़कर रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बनाने को लेकर करमजीत सिंह ने कोई योगदान नहीं दिया है और ऐसे में उनका नेतृत्व स्वीकार नहीं किया। बैठक से पहले सदस्यों को अरदास के लिए गुरुद्वारा छठी पातशाही ले जाया गया था, जहां अरदास के बाद उन्हें वापस जिला सचिवालय लाया गया। जहां पर दोबारा बैठक में प्रधान की घोषणा की।

विज्ञापन


कुरुक्षेत्र जिला सचिवालय में हुई बैठक में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों की सूची भी जारी हो गई है। इसके अनुसार सीनियर उप प्रधान भूपेन्द्र सिंह , जूनियर उप प्रधान गुरमीत सिंह, महा सचिव गुरविंदर सिंह घमीजा, संयुक्त सचिव मोहन जीत सिंह पानीपत व कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र कौर अजराना, जसवंत सिंह दुनिया माजरा, गुरबख्श सिंह यमुमानगर, रमणीक सिंह मान, जगशीर सिंह, विनर सिंह है।
विज्ञापन


वहीं हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव का पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीदार सिंह नलवी ने भी विरोध किया। 5 सदस्यों के साथ बैठक का बहिष्कार कर निकल गए। उनके साथ परमजीत सिंह सिरसा, बलदेव सिंह खालसा, गुरमीत सिंह कैथल, सुखजिंदर सिंह पंचकूला आदि बैठक का बहिष्कार कर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीदार सिंह ने चुनाव व्यवस्था पर ही सवाल उठाया और कहा कि यह सरकार द्वारा पहले से ही तय है और चुनाव जैसी कोई प्रक्रिया ही नहीं लग रही है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए उनका नाम लिया गया और कुछ सदस्यों ने सहमति दी थी लेकिन बाद में सरकार द्वारा तैयार किए गए कार्यक्रम के अनुसार ही भूपेंद्र सिंह असंध का नाम वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए लिया गया, जो सरासर गलत था।

उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में चुनाव आयोग है तो उसकी तरफ से कोई प्रक्रिया क्यों नहीं की जा रही। यहां सिर्फ कमरे में बंद कर जबरदस्ती सहमति करवाई जा रही है, जो उन्हें स्वीकार नहीं है अब वह इस पूरी प्रक्रिया को ही कोर्ट में चैलेंज करेंगे।

मीटिंग को लेकर भारी विरोध की भी आशंका जताई जा रही थी, जिसके चलते पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किए हुए थे। जिला सचिवालय की पार्किंग को खाली करवा दिया गया। चारों तरफ से नाकेबंदी कर दी गई। भारी पुलिस बल तैनात है तो खुफिया तंत्र भी पूरी तरह सक्रीय है।



विरोध की आशंका के चलते गुरुद्वारा छठी पातशाही पर इस तरह की गई नाकेबंदी व सुरक्षा प्रबंध।

बता दें कि इससे पहले एचएसजीपीसी के संस्थापक जगदीश सिंह झींडा समर्थकों सहित इससे पूरी तरह से अलग हो चुके हैं तो वहीं कई सिख नेता इस इजलास का विरोध करने का एलान कर चुके थे। ऐसे में पहले गुरुद्वारा छठी पातशाही में किया जाने वाला यह इजलास अब जिला सचिवालय में किया गया है, जिसके पीछे विवाद की आशंका को ही माना जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed