फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   fire, transformer, kup, fire, kurukshetra

आग से ट्रांसफार्मर व भूस के कूप जलकर राख

Tue, 28 Feb 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 28 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
fire, transformer, kup, fire, kurukshetra
fire - फोटो : अमर उजाला

गांव जैनपुर में सोमवार तड़के बिजली के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से लगी आग नेे ट्रांसफार्मर के साथ-साथ वहां आसपास उपलों व भूस के कूपों को जलाकर राख कर दिया। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया था जिससे आग लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पाई और एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

विज्ञापन


गांववासी जंगशेर जैनपुर व संजीव शर्मा ने बताया कि गांव जैनपुर में बराहण गांव को जाने वाली सड़क किनारे खडे़ एक ट्रांसफार्मर में सुबह करीब साढे़ पांच बजे तेल निकलने के साथ ही चिंगारियां निकलने लगी। चिंगारियों ने आग का रूप ले लिया और आसपास बने उपलों व भूस के दो-तीन कूपों को अपनी चपेट में ले लिया। जंगशेर ने बताया कि ट्रांसफार्मर से निकला तेल वहां से दो सौ मीटर दूर बने घरों पर भी जा गिरा जिससे लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाया गया। गांववासियों राजेंद्र, सलिंद्र, कुलदीप सिंह, बलिंद्र सिंह, साहब सिंह, सुल्तान, चरण सिंह फौजी,अमन, बलवंत आदि का कहना है कि इस ट्रांसफार्मर पर लोड ज्यादा है जिससे पहले भी कई बार ट्रांसफार्मर से तेल गिरने व चिंगारियां निकल चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed