फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fire broke out in shoe showroom, controlled in 7 hours

जूते के शोरूम में लगी आग, 7 घंटे में पाया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in shoe showroom, controlled in 7 hours
सेक्टर-17 स्थित जूते के आउटलेट शोरूम में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों ने शोरूम से उठते धुंए को देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में शोरूम का दरवाजा तोड़ा और आग पर काबू पाने के लिए जुट गए। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां बुधवार सुबह छह बजे तक लगातार पानी की बौछारें करती रहीं, तब कहीं जाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

आउटलेट का शटर न खुलने पर बढ़ती आग को रोकने के लिए पुलिस ने जेसीबी की मदद से शटर को तुड़वाया। इसके बाद आउटलेट के अंदर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग को स्टोर रूम तक ही रोके रखा। सुबह तक फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने स्टोर रूम में भड़की आग को काबू करने में लगे रहे। सुबह सात बजे तक पूरा स्टोर रूम खाली करने के बाद ही आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। इसके बाद भी दमकल केंद्र के अधिकारियों ने दो गाड़ियां तैनात कर निगरानी रखी। आग के कारण शोरूम के फर्स्ट फ्लोर स्थित जूतों का शोरूम और स्टोर में रखा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट में बचाव हो गया। फिलहाल आग किन कारणों से लगी है और कितने का नुकसान हुआ है इसका खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन

हादसे का आंखों देखा हाल बयां करते हुए असिस्टेंट फायर ऑफिसर रामकरण शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10:55 पर उन्हें आंबेडकर चौक के निकट स्थित जूते के शोरूम में आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल आग पर काबू पाने के लिए पहले दो गाड़ियां मौके पर भेजी, लेकिन आग काफी भयानक थी। इसके बाद तत्काल चार गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। शोरूम का शटर तोड़कर सीधे ऊपर जा नहीं सकते थे, क्योंकि वहां धुआं ही धुआं फैला हुआ था। आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे फायर कर्मचारियों का दम घुट रहा था। इसी बीच उन्हें पता चला कि फर्स्ट फ्लोर पर एक दरवाजा भी है। इसी दौरान उन्होंने हैंबर की मदद से दरवाजे को तोड़ा और फिर वे खुद, हेड फायर मैन बहादुर सिंह, महेंद्र सिंह और सुमेत राणा शोरूम के अंदर घुसे, लेकिन शोरूम बंद होने के कारण ऑक्सीजन की कमी थी। सभी दम घुट रहा था और धुआं आंखों पर अटैक कर रहा था, लेकिन बिना रुके-बिना थके सुबह करीब साढ़े पांच बजे तक आग पर काबू पाया। सुबह सात बजे तक शोरूम से धुआं ही धुआं निकल रहा था। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहीं मुस्तैद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी नुकसान का नहीं हुआ आंकलन : प्रबंधक
शोरूम प्रबंधक अमित चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 8-9 बजे शोरूम को बंद करके चले गए थे। उन्हें रात 11 बजे सूचना मिली कि शोरूम में किसी कारणों से आग लग गई हैं। वे दिल्ली से वापस कुरुक्षेत्र पहुंचे। देखा तो आग पूरी तरह फैली हुई थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही थी। कहा कि आग किन कारणों से लगी है, पता नहीं चला है और न ही नुकसान का आंकलन हुआ है। कंपनी के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद और कंप्यूटर चलने के बाद ही नुकसान का आंकलन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed