{"_id":"652310d4a19f2e75dc082ed4","slug":"fine-of-rs-1-lakh-77-thousand-500-imposed-on-73-people-for-setting-fire-to-crop-residues-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-6525-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: फसल अवशेषों में आग लगाने पर 73 लोगों पर किया एक लाख 77 हजार 500 रुपए का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: फसल अवशेषों में आग लगाने पर 73 लोगों पर किया एक लाख 77 हजार 500 रुपए का जुर्माना
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में फसल अवशेषों में आग लगाने वाले किसानों को सेटेलाइट के साथ-साथ पटवारी, ग्राम सचिव व अन्य अधिकारियों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। इन दोनों माध्यमों के जरिए जिले में अब तक 84 जगहों पर फसल अवशेषों में आग लगाने की सूचना मिली है, इनमें से सेटेलाइट से 42 और पटवारी, ग्राम सचिव के माध्यम से 42 सूचनाएं प्राप्त हुई है। इन 84 जगहों में 73 जगहों पर आग लगाने की सूचना सही मिली है। आग लगाने वाले 68 किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई और एक लाख 77 हजार 500 रुपए का जुर्माना भी किया गया है।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि सभी अधिकारी और कर्मचारी फसल अवशेषों में आग लगाने वालों पर अपनी पैनी निगाहे रखेंगे और ऐसे लोगों के चालान कर उन पर जुर्माना लगाना भी सुनिश्चित करेंगे। इन आदेशों की अवहेलना नहीं होनी चाहिए, सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखेंगे ताकि कोई भी व्यक्ति फसल अवशेषोंं में आग न लगा सके। अगर कोई किसान या व्यक्ति फसल अवशेषों में आग लगाता है तो तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से फसल अवशेषों का प्रबंधन करने के लिए किसानों को आर्थिक रूप से लाभ दिया जा रहा है। किसानों को प्रति एकड़ एक हजार रुपए की सहायता राशि उपलब्ध करवाई जा रही है।