फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Film actress Bhagyashree can enthrall the tourists with the Leelas of Shri Krishna in the International Geeta Mahotsav.

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री कर सकती हैं श्रीकृष्ण लीलाओं से पर्यटकों को सराबोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Film actress Bhagyashree can enthrall the tourists with the Leelas of Shri Krishna in the International Geeta Mahotsav.
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भले ही अभी तक कल्चर कमेटी व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड तय नहीं कर पाया है, लेकिन इस बार इन कार्यक्रमों के दौरान पर्यटकों की फिल्मी चेहरे को लेकर कुछ उम्मीदें पूरी होती दिखाई दे रही है। मैने प्यार किया फिल्म फेम अभिनेत्री भाग्यश्री इन कार्यक्रमों के दौरान श्रीकृष्ण की लीलाओं से महोत्सव को सराबोर कर सकती हैं। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पास यह प्रस्ताव पहुंचा है वहीं बोर्ड की ओर से इस पर विचार भी किया जा रहा है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा की अध्यक्षता में होने वाली कल्चर कमेटी में लिया जाना है।
विज्ञापन

कल्चर कमेटी में केडीबी के अधिकारी व पदाधिकारियों के अलावा एनजेडसीसी, आर्ट एंड कल्चरल विभाग के अलावा अन्य कई विभागों के अधिकारी भी शामिल होते हैं। यही कमेटी सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर अंतिम मुहर लगाती है। जल्द ही कमेटी की बैठक होने वाली है, जिसमें अन्य कार्यक्रमों के साथ-साथ फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री के कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा होगी। बता दें कि भाग्यश्री के निर्देशन में विशेष कलाकारों का एक ग्रुप है, जो श्रीकृष्ण की लीलाओं पर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देता है। केडीबी के पास पहुंचे प्रस्ताव के अनुसार अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में भी यही नाटिका प्रस्तुत की जानी है, जिसका महोत्सव के चलते अहम महत्व भी हो जाता है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव इस बार सात से 24 दिसंबर तक मनाया जाएगा जबकि 17 से 23 दिसंबर तक मुख्य आयोजन होने हैं।
विज्ञापन



हेमा मालिनी व अमीषा पटेल दे चुकीं प्रस्तुति
गीता जयंती महोत्सव के दौरान जहां पिछले तीन वर्ष के दौरान कोई नामी फिल्मी कलाकार नहीं पहुंचा है वहीं गत वर्ष भी पर्यटकों की उम्मीदों को झटका लगा था। इससे पहले प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी वर्ष 2016 व 2019 में पहुंची थीं और उन्होंने राधा कृष्ण नृत्य से समां बांधा था। अभिनेत्री अमीषा पटेल भी वर्ष 2019 में महोत्सव के दौरान पहुंची थीं और उन्होंने द्रोपदी नृत्य किया था। गुरदास मान, सतिंद्र सरताज, दिलेर मेहंदी, कुमार विश्वास, कैलाश खेर आदि भी यहां अपना जादू बिखेर चुके हैं। गीता जयंती महोत्सव पर पर्यटक अक्सर ही किसी फिल्मी व फेम कलाकार के आने के इंतजार में रहते हैं, लेकिन कोरोना काल के बाद पिछले वर्ष भी यह उम्मीद पूरी नहीं हो पाई थी। हालांकि वडाली बंधु सहित कई अन्य कलाकार व भजन गायक जरूर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द तय किए जाएंगे सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम : उपेंद्र
केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि अभी महोत्सव को लेकर कोई सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम तय नहीं किया गया है। जल्द होने वाली कल्चर कमेटी की बैठक में ही ये तय किए जाएंगे। फिलहाल फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री द्वारा श्रीकृष्ण लीलाओं की प्रस्तुति सहित व कई अन्य कलाकारों से संबंधित प्रस्ताव मिले हैं। बैठक में ही इन पर चर्चा कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed