फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Festival special train will run between New Delhi and Katra

Kurukshetra News: नई दिल्ली से कटरा के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Festival special train will run between New Delhi and Katra
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन। संवाद
कुरुक्षेत्र। त्योहारी सीजन को देखते हुए अब रेलवे प्रशासन की ओर से त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने की निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन को छह अक्तूबर को दिल्ली से जम्मू के बीच रेलवे ट्रैक पर उतारने की तैयारी की जा रही है। रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेन संख्या 04075 और 04076 होगी, जो कि नई दिल्ली से कटरा के बीच अप व डाउन दोनों दिशाओं में सफर तय करेंगी। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


यह ट्रेन सप्ताह में दो बार नई दिल्ली से कटरा के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04075 छह अक्तूबर से 17 नवंबर तक हर बुधवार व रविवार को नई दिल्ली से रात 11 बजकर 45 मिनट पर चलेगी और सुबह नौ बजे कटरा पहुंचेगी जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 04076 होगी, जो कि सात अक्तूबर से 18 नवंबर तक हर वीरवार व सोमवार को कटरा से रात नौ बजकर 20 मिनट से यात्रा शुरू करेगी और अगले दिन सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर नई दिल्ली स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन



कुरुक्षेत्र में ट्रेन का समय (अप व डाउन)
ट्रेन संख्या--------ठहराव का समय
04075-----------रात एक बजकर 50 मिनट पर
04076-----------सुबह छह बजकर 10 मिनट पर



इन रेलवे स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव
यह ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, ढंढारी कला, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट और जम्मू तवी स्टेशन पर रुकेगी।



यात्रियों की संख्या को देखते हुए चलाई जाएगी ट्रेन: शंकर लाल मीणा
स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि ट्रेन संख्या 04075 व 04076 दिल्ली से कटरा और कटरा से दिल्ली के बीच चलेगी। त्योहार के सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन लंबी दूरी के लिए सफर करने वाले यात्रियों को फायदा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed