फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Father died due to illness 15 days ago, now son died due to high tension wires.

Kurukshetra News: पिता की 15 दिन पहले बीमारी से हुई थी मौत, अब बेटे की हाइटेंशन तारों की चपेट में आने से गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Father died due to illness 15 days ago, now son died due to high tension wires.
लाडवा। हाइटेंशन तारों की चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन युवक को परिजन व अन्य लाडवा के एक निजी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान बलजिंदर सिंह निवासी बीड सोंटी के रूप में हुई है। मृतक के पिता गुलाब सिंह 78 वर्ष की 15 दिन पहले ही बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उनकी अभी अंतिम अरदास भी नहीं हुई थी कि मंगलवार को परिवार में एक सदस्य की और मौत हो गई। इससे परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार के मुताबिक बलजिंदर सिंह निवासी बीड सोंटी गन्ने के खेत में स्प्रे करवा रहा था। स्प्रे करते हुए जैसे ही वह गन्ने के खेत के ऊपर से ही गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली के तारों के संपर्क में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। खेत में काम कर रहे किसान व मजदूरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन व अन्य घायल को लेकर लाडवा के एक निजी अस्पताल में पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




बुधवार को होगा अंतिम संस्कार
मृतक बलजिंदर का लड़का विदेश इटली गया हुआ है, जिस कारण से मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। परिजनों के अनुसार मृतक के बेटे के बुधवार दोपहर 1:00 बजे दिल्ली पहुंचने की संभावना है। दोपहर बाद बीड सोंटी गांव में ही बलजिंदर का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed