फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farms set on fire, 14 farmers fined Rs 35,000

Kurukshetra News: फानों में लगाई आग, 14 किसानों पर 35 हजार रुपये जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Farms set on fire, 14 farmers fined Rs 35,000
कुरुक्षेत्र। धान कटाई का सीजन शुरू होते ही फानों व पराली में आग लगाने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। कृषि विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी व प्रतिबंध के बावजूद फानों को आग के हवाले किया जाने लगा है। अभी तक 14 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 35 हजार रुपये किसानों पर जुर्माना भी किया गया है। हालांकि प्रशासन ने फाने जलाने पर एफआईआर दर्ज कराने की भी चेतावनी दी है, लेकिन सीजन शुरू होते ही सामने आने लगे मामलों ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। उधर जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कृषि विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी 11 बजे से लेकर सांय पांच बजे तक फील्ड में रहेंगे।
विज्ञापन


जिले में किसानों 23042 एकड़ में बासमती और दो लाख 71 हजार 812 एकड़ रकबे में धान की अन्य किस्म लगाई हुई है। अब तक इस जिले में बासमती की 5070 एकड़ और नॉन बासमती 57080 एकड़ भूमि पर धान की फसल की कटाई का कार्य किया जा चुका है। कृषि विभाग के अधिकारियों को विभिन्न साधनों के जरिए 10 मामलों और हरसेक के माध्यम से छह मामलों में फानों में आग लगाने की सूचना मिली।
विज्ञापन


बॉक्स
2.82 लाख एकड़ पराली प्रबंधन का है लक्ष्य
जिला प्रशासन ने इस बार 2 लाख 82 हजार एकड़ के 43 हजार किसानों द्वारा फसल प्रबंधन यानि बेलर बनाने के लिए चिह्नित किया गया है। अगर इतनी एकड़ की फसल अवशेषों का प्रबंधन किया गया तो राज्य सरकार की तरफ से इन 43 हजार किसानों को 28 करोड़ 20 लाख रुपये का आर्थिक लाभ दिया जाएगा। जिले में लगभग 3 लाख 32 हजार 300 टन के स्ट्रा होने की संभावना है। इस स्ट्रा का प्रबंधन करने के लिए 10 उद्योग यूनिट है, अब तक इन उद्योग यूनिटों द्वारा 31 हजार टन स्ट्रा का प्रबंधन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाक्स
किसानों को जागरूक करने के लिए होंगे 1750 कार्यक्रम
कृषि विभाग की तरफ से गांव स्तर पर 190 जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए 10 वाहन भी कृषि विभाग की तरफ से भेजे गए हैं और कॉलेज व स्कूल स्तर पर भी 16 कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। इन तमाम गतिविधियों पर कृषि विभाग की तरफ से लगभग 36 लाख का बजट भी खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed