{"_id":"65dba19310dccf24d807524a","slug":"farmers-will-demonstrate-strength-at-tukar-border-with-banners-and-flags-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-114224-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बैनर और झंडे के साथ ट्यूकर बॉर्डर पर किसान करेंगे शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बैनर और झंडे के साथ ट्यूकर बॉर्डर पर किसान करेंगे शक्ति प्रदर्शन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ट्यूकर बॉर्डर पर धरनारत किसान।
कुरुक्षेत्र। हरियाणा-पंजाब की सीमा से सटे ट्यूकर बॉर्डर पर नौवें दिन भी किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। रविवार को धरने में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया वहीं आज सोमवार को ट्यूकर बॉर्डर पर किसानों और जवानों के बीच टकराव की स्थिति बनने के आसान हैं। दरअसल, शंभू बॉर्डर से शक्ति प्रदर्शन का संदेश मिलने के बाद किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया है, जिसके तहत वे बॉर्डर पर एकत्रित होकर बॉर्डर पर लगे नाके तक जाएंगे।
भाकियू शादीपुर के प्रधान बूटा सिंह ने बताया कि उनका धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। आज सोमवार को एसकेएम से ट्रैक्टर के साथ शक्ति प्रदर्शन करने का आह्वान हुआ है। इस आदेश को हर स्थिति और कीमत पर लागू किया जाएगा। किसान अपने-अपने ट्रैक्टर पर बैनर और झंडे लगाकर शक्ति प्रदर्शन करते हुए बॉर्डर तक मार्च करेंगे। हालांकि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा, मगर वे पुलिस के नाके तक ट्रैक्टर लेकर जाएंगे। इसमें पंजाब के आसपास के गांव के किसान शामिल होंगे।
उधर, प्रशासन का दावा है कि ट्यूकर बॉर्डर पर सुरक्षा बंदोबस्त में किसी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी। जिले तीनों बॉर्डर ट्यूकर बॉर्डर, अधोया और इस्माईलाबाद के कुम्हार माजरा की सीमाओं को सील किया गया है। तीनों जगह पर पहले की भांति सुरक्षा व्यवस्था कायम रहेगी। ट्यूकर बॉर्डर पर पुलिस के साथ आरएएफ और बीएसएफ के जवान हर स्थिति से निपटने वाले उपकरणों के साथ मुस्तैद हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल और एंबुलेंस की तैनात की गई है, जिस पर 24 घंटे दो कर्मी ड्यूटी पर तैनात है। इसके अलावा अधोया और कुम्हार माजरा में भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। पिहोवा के डीएसपी रजत गुलिया का कहना है कि प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
यह रहे प्रशासन के इंतजाम
मारकंडा पुल ट्यूकर बॉर्डर पर प्रशासन ने 12 लेयर की सुरक्षा दीवार या यूं कहें कि किलेबंदी कर रखी है। प्रशासन ने करीब 25 फुट के बीच में ब्रेकर बनाकर उस पर नुकीले सरिए खड़े कर रखे हैं, जो वाहनों के टायर को फाड़ देंगे। इसके अलावा भारी-भरकम सीमेंटेड ब्लॉक और पांच फीट ऊंची की सीमेंटेड दीवार दोनों तरफ खड़ी कर उसमें कंक्रीट डाला गया है। इसके बीच में सरिए के साथ कंटीली तार की बाड़ लगाई गई है। प्रशासन ने इस किलेबंदी के पीछे रोड रोलर, वरुण और वज्र वाहन तैनात किए गए हैं।
जारी रहेगा धरना
भाकियू शादीपुर एसकेएम के आदेशानुसार बॉर्डर पर धरना-प्रदर्शन जारी रखेगा। रात के समय किसान ट्राली में डेरा डाल रहे हैं। रविवार को भाकियू के प्रधान बूटा सिंह ने पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में शंभू और खनौरी बॉर्डर पर जख्मी हुए किसानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इससे पहले उन्होंने आज होने वाले ट्रैक्टर मार्च को लेकर योजना बनाई और किसानों की ड्यूटी लगाई।