फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   farmers, wheat, purchase, crop market, kurukshetra

सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों का प्रदर्शन

Wed, 05 Apr 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Wed, 05 Apr 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
अनाजमंडी में मंगलवार को चौथे दिन भी गेहूं की सरकारी खरीद शुरू न होने के कारण किसानों व व्यापारियों ने रोष प्रदर्शन किया। किसान पवन सिंगला, नरेंद्र राठी, अशोक कुमार, रिंकू, राजेश, जगदीश मदन, सलिन्द्र, संजय शर्मा, जसपाल, साहब सिंह, गिरधारी, रमेश, दीपा, फतेह सिंह व अन्य किसानों का कहना है कि अब तक बाबैन अनाज मंडी में किसी भी सरकारी एजेंसी ने गेहूं का एक भी दाना नहीं खरीदा है और अनाज मंडी में बारदान भी नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में सरकारी खरीद कैसे शुरू हो सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा पूरे प्रदेश में एक अप्रैल से सरकारी खरीद शुरू करने के दावे किए जा रहे है लेकिन आज तक किसी भी सरकारी अधिकारी ने गेहूं की खरीद नहीं की। उन्हें उम्मीद थी सरकार के द्वारा गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करवा दी जाएगी, मगर अब तक कोई सरकारी अधिकारी गेहूं की खरीद के लिए मंडी में नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि व्यापारी व किसान सरकारी एजेंसी के द्वारा गेहूं की खरीद का इंतजार कर रहे है। मगर अब तक किसी भी अधिकारी ने कोई भी सुध नहीं ली। किसानों ने मांग की है कि जल्द बाबैन अनाज मंडी में सरकारी खरीद शुरू की जाए। वहीं दूसरी ओर सरकारी खरीद शुरू न होने के कारण प्राइवेट खरीददार कम दाम पर किसानों की गेहूं खरीद कर रहे है जिससे किसानों का भारी मात्रा में चूना लगाया जा रहा है।      
विज्ञापन


क्या कहते है मार्केट कमेटी के सचिव      
इस बारे में मार्केट कमेटी के सचिव हुकमचंद भुक्कल का कहना था कि हैफेड व एग्रो के द्वारा गेहूं की खरीद की जाएगी और गेहूं की खरीद करने के बारे में हैफेड के जीएम से बात की गई तो उनका कहना था कि आज देर रात तक गेहूं की खरीद के लिए बारदाना भेज दिया जाएगा और कल से खरीद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed