फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers were stopped from going to Khanauri border

Kurukshetra News: किसानों को खनाैरी बॉर्डर जाने से रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers were stopped from going to Khanauri border
कुरुक्षेत्र। किसान नेता गुरमान सिंह चढूनी।
कुरुक्षेत्र। पंजाब बंद के आह्वान पर धर्मनगरी से कई किसान जत्थे खनाैरी बॉर्डर पर जारी आंदोलन में शामिल हुए। रविवार रात को ही जत्था बॉर्डर के नजदीक पहुंच गया, मगर सुबह रवाना हुए जत्थे को बॉर्डर तक नहीं जाने दिया गया। उधर, भाकियू चढूनी के नेताओं ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में सीएम हाउस चंडीगढ़ में सीएम नायब सैनी से मुलाकात कर उन्हें अपना 13 सूत्रीय मांग पत्र दिया।
विज्ञापन

वहीं, पंजाब बंद के आह्वान पर धर्मनगरी से किसान जत्थों के पंजाब जाने को लेकर प्रशासन अलर्ट रहा। जिले से सटी पंजाब की सीमाओं पर आरएएफ के साथ पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने बॉर्डर से आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी। हालांकि पंजाब की तरफ से किसानों की कोई हलचल नहीं थी।
विज्ञापन

दरअसल, पंजाब के किसानों की ओर से 30 दिसंबर को पंजाब बंद का आह्वान किया गया था। इसमें हरियाणा के किसानाें को बॉर्डर पर मोर्चा संभालने की ड्यूटी लगाई गई थी। इस आह्वान को देखते हुए भाकियू शहीद भगत सिंह का जत्था रविवार देर रात खनाैरी बॉर्डर के लिए रवाना हो गया था। रात को ही इस जत्थे ने बॉर्डर पर पहुंच मोर्चा संभाल लिया था। इसके पीछे सुबह दो और गाड़ियों में किसान बॉर्डर के लिए रवाना हुए थे, मगर खनाैरी बॉर्डर को पंजाब पुलिस की ओर से बंद करने पर उनको घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ट्रेन रही स्थगित : रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र के अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि साबरमती दौलतपुर एक्सप्रेस ट्रेन 19411 को कुरुक्षेत्र जंक्शन पर ही रद्द किया गया। यह ट्रेन पांच बजे धर्मनगरी पहुंची थी, जिसे 7:50 बजे धर्मनगरी से साबरमती के लिए रवाना किया गया। इसके कुरुक्षेत्र से होकर जाने वाली करीब 150 ट्रेन आई ही नहीं थी।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed