फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers raised their voice outside XEN office

Kurukshetra News: एक्सईएन कार्यालय के बाहर किसानों ने बुलंद की आवाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Farmers raised their voice outside XEN office
शाहाबाद। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के बैनर तले मंगलवार सुबह दर्जनों किसानों ने एक्सईएन कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। किसानों का आरोप था कि मापदंड पूरा करने के बावजूद भी पिछले काफी समय से उनके नए ट्यूबवेल के कनेक्शन नहीं लगाए जा रहे और जहां नए कनेक्शन किए जा रहे रहे वहां भी ठेकेदार अपनी मनमर्जी करके किसानों को बेवजह परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक्सईएन महताब सिंह और एसडीओ अमन सिंगला किसानों के बीच पहुंचे और जल्द ही उनकी मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन भी दिया। एक्सईएन ने मौके पर संबंधित ठेकेदार को बुलाकर फटकार भी लगाई और उससे किसानों के बीच क्षमा भी कराई। एक्सईएन ने ठेकेदार को जल्द ही किसानों के नए कनेक्शन का टेंडर पूरा करने को कहा। अधिकारियों द्वारा 15 जून तक काम पूरा करवाने के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए और करीब चार घंटे बाद वापस अपने घरों को लौटे। किसानों की अध्यक्षता कर रहे राकेश बैंस ने कहा कि अगर 15 जून तक उनकी सभी मांगों को विभाग ने पूरा नहीं किया, तो 16 जून को किसानों की एक बड़ी पंचायत बुलाई जाएगी और अगली रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके किसान नेता हरकेश खानपुर, सुखचैन सिंह पाडलु, सतपाल सिंह, बलविंदर सिंह, उपकार सिंह, पंकज हबाना, हाकम सूरा रतनगढ़, अर्जुन भिंडर, पवन बैंस, कुलदीप सिंह, नसीब सिंह त्योड़ा और बलवान सिंह सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन



ठेकेदार मंगवाता था किसानों से ट्राली, भड़के किसान :

भाकियू प्रवक्ता राकेश बैंस ने बताया कि 123 कनेक्शन शाहाबाद और 50 के करीब नए कनेक्शन बाबैन के ऐसे है, जो शाहाबाद एक्सईएन कार्यालय के अधीन आते है। इन सभी कनेक्शनों पर 15 मार्च को टेंडर ठेकेदारों को सौंपे गए थे और उन्हें 15 जून तक यह सभी कनेक्शन करके देने थे। ठेकेदार रोहताश के पास 37 कनेक्शन का टेंडर है और उसके दो महीने बीत जाने के बावजूद भी अभी तक मात्र एक कनेक्शन चलता किया है। उन्होंने बताया कि कनेक्शन के लिए किसानों ने पूरी पेमेंट पहले ही की हुई है, लेकिन ठेकेदार कनेक्शन लगाने हेतु कभी किसानों से ट्रालियां मंगवाते है और कभी-कभी अन्य रुपयों की मांग करते है। जिससे परेशान किसानों ने एक्सईएन से बैठक करनी थी, लेकिन सुबह से दोपहर होने पर भी जब किसी अधिकारी ने उनकी नहीं सुनी तो उन्हें मजबूरन नेशनल हाईवे जाम करने की कॉल देनी पड़ी और तत्पश्चात एक्सईएन और एसडीओ उनके बीच पहुंचे और किसानों की पीड़ा सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द होगी कार्रवाई : एक्सईएन महताब सिंह ने कहा कि किसानों की सभी मांगे जायज है और उनका समाधान भी जल्द किया जाएगा। एक्सईएन ने कहा कि किसानों द्वारा बताई गई सभी समस्याओं में कसूरवार ठेकेदार है, इसलिए आप उसे फटकार लगाई गई है। उन्हें उम्मीद है कि ठेकेदार सभी नए कनेक्शन 15 जून तक चलते कर देगा, अन्यथा उसके खिलाफ विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed