फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers Mahapanchayat in Pipli grain market of Kurukshetra today, people have started arriving from Punjab

कुरुक्षेत्र में किसान महापंचायत: किसानों का बड़ा एलान, 3 अक्टूबर को देशभर में करेंगे रेल ट्रैक जाम

Sun, 22 Sep 2024 03:35 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 22 Sep 2024 03:35 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र में महापंचायत में किसानों ने एकजुट होकर निर्णय लिया कि आने वाले समय में भाजपा सरकार को चुनावों में हराने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
Farmers Mahapanchayat in Pipli grain market of Kurukshetra today, people have started arriving from Punjab
किसान महापंचायत - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र के पिपली में पान मजदूर मोर्चा वी एस के एम के आह्वान पर आज पिपली अनाज मंडी में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के अलावा पंजाब और राजस्थान से भी बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। किसानों की महापंचायत में यह निर्णय लिया गया कि 3 अक्टूबर को पूरे देश में रेल ट्रैक जाम रखा जाएगा। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार द्वारा किसानों पर किए गए अत्याचारों का समय आ गया है, और अब किसान इसका बदला लेंगे।

विज्ञापन

उन्होंने घोषणा की कि 3 अक्टूबर को दोपहर 11:30 बजे से 2:30 बजे तक पूरे देश में रेलरोको आंदोलन होगा। सरवन सिंह पंधेर के साथ इस महापंचायत में जगजीत सिंह डल्लेवाल, अमरजीत सिंह मोहड़ी समेत कई प्रमुख किसान नेता भी शामिल हुए।

विज्ञापन

पंधेर ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार ने किसानों पर बल प्रयोग किया और उनके हक की लड़ाई को दबाने की कोशिश की। अब पंचायतों के माध्यम से हरियाणा के किसानों को यह याद दिलाया जाएगा कि किस तरह से उनके साथ अन्याय किया गया। उन्होंने कहा, "हम हरियाणा में भाजपा की हार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और किसानों के खिलाफ किए गए अत्याचारों का हिसाब लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed