{"_id":"6619b393e3f547498e01cb07","slug":"farmers-liked-mustard-arrivals-at-procurement-centers-have-more-than-doubled-compared-to-last-year-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-116647-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: किसानों को रास आई सरसों, पिछले साल के मुकाबले खरीद केंद्रों पर दो गुना से ज्यादा हो चुकी आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: किसानों को रास आई सरसों, पिछले साल के मुकाबले खरीद केंद्रों पर दो गुना से ज्यादा हो चुकी आवक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अनाज मंडी में बिकने के लिए पहुंची सरसों की फसल।ो
कुरुक्षेत्र। सरसों की फसल किसानों को रास आने लगी है। यही कारण है कि इस बार इसका रकबा बढ़कर 9530 एकड़ तक पहुंच गया, जो पिछले साल के मुकाबले दो गुना तक माना जा रहा है। यही नहीं किसानों की इस पहल के चलते जिले में बनाए गए लाडवा व इस्माईलाबाद खरीद केंद्रों पर भी जमकर आवक हुई। पिछले साल की बजाय शुक्रवार तक हैफेड द्वारा दो गुना से ज्यादा सरसों की खरीद की जा चुकी है।
बता दें कि जिला में लाडवा व इस्माईलाबाद क्षेत्र में सरसों का अधिक उत्पादन माना जाता है, जिसके चलते प्रदेश सरकार की ओर से इन्हीं मंडियों में खरीद केंद्र बनाए गए थे। जहां गत 26 मार्च से खरीद शुरू की गई। पिछले साल जहां पूरे सीजन के दौरान ही हैफेड द्वारा 2100 एमटी सरसों की खरीद की गई थी वहीं इस बार शुक्रवार तक 3231 किसानों की 4238 एमटी सरसों की खरीद की जा चुकी है जबकि माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिन तक भी कुछ आवक जारी रह सकती है। जहां लाडवा में ही 1770 एमटी सरसों की खरीद की जा चुकी है वहीं इस्माईलाबाद में 2468 एमटी सरसों खरीदी जा चुकी है।
हैफेड की खरीद रहेगी जारी, लेकिन अब आवक बेहद कम : शमशेर सिंह
हैफेड जिला प्रबंधक शमशेर सिंह का कहना है कि अभी तक 4238 एमटी सरसों की खरीद की जा चुकी है। फिलहाल आवक न के बराबर रही रह गई है, लेकिन हैफेड की ओर से गेट पास के साथ सरसों लेकर आने वाले किसान की फसल की खरीद फिलहाल जारी रखी जाएगी। इस बार पिछले साल के मुकाबले दो गुना से भी ज्यादा खरीद अभी तक हो चुकी है।