फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   False news of stubble burning stunned, Kurukshetra

पराली जलाने की झूठी खबरों ने छकाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
False news of stubble burning stunned, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धान के सीजन में फसल अवशेषों (पराली) में आग लगाए जाने की झूठी सूचनाएं अधिकारी व कर्मचारियों के लिए परेशानी का सबब बनी है। सीजन की शुरूआत से ही अधिकारी व कर्मचारी ऐसी झूठी सूचनाओं पर दौड़ते रहे, जिससे न केवल समय की बर्बादी हुई बल्कि अन्य कार्य भी प्रभावित हुआ। अब तक प्रशासन के पास 457 जगहों पर जिला भर में फसल अवशेषों में आग लगाए जाने की सूचनाएं पहुंच चुकी है। प्रशासनिक टीमें सूचना मिलते ही संबंधित जगहों पर दौड़ी। लेकिन 100 जगहों पर आग मिली ही नहीं और टीमों को बैरंग लौटना पड़ा।
उधर फसल अवशेषों में आग लगाने पर पर 348 किसानों का चालान भी किया गया तो उन पर आठ लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। प्रशासन के पास हरसेक के माध्यम से 284 और अन्य 173 माध्यमों से 457 जगहों पर फसल अवशेषों में आग लगाने की सूचनाएं पहुंची तो कृषि विभाग की टीमों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो 353 जगहों पर फसल अवशेषों में आग लगाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

वहीं एक नॉन एग्रीकल्चर भूमि पर आग लगी मिली तथा 100 जगहों का पता नहीं लग पाया है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए न केवल किसानों को सरकार की योजना के प्रति जागरूक किया और साथ में ही 348 लोगों का चालान कर 8 लाख 70 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है और चार मामलों में अभी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त शांतनु शर्मा का कहना है कि किसानों को लगातार फसल अवशेष प्रबंधन करके सरकार की योजना का लाभ लेने तथा फसल अवशेषों में आग न लगाने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। इस विषय को जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है और इस विशेष जागरूकता अभियान के तहत जिले के गांवों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इतना ही नहीं हजारों लोगों को इन कार्यक्रमों के साथ जोड़ा जा रहा है।

सरकार और प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति फसल अवशेषों में आग न लगाए अपितु फसल अवशेषों का प्रबंधन करके लाभ कमाए। इन प्रयासों के बावजूद जिन लोगों ने सरकार के आदेशों की अवहेलना की है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई गई है। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों का प्रबंधन करने पर सरकार द्वारा 1932 किसानों के खाते में एक करोड़ 51 लाख 38 हजार 530 रुपए की राशि जमा करवाई जाएगी। इन किसानों ने 15138.53 एकड़ जमीन के फसल अवशेषों के बेलर बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed