फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Expressed opposition to the end of weightage of number five in PhD

केयू विद्यार्थियों को पीएचडी में मिलने वाली पांच नंबर की वेटेज को किया खत्म, एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Expressed opposition to the end of weightage of number five in PhD
केयू विद्यार्थियों को पीएचडी में दाखिले में मिलने वाली पांच नंबर की वेटेज खत्म करने के विरोध में एबीवीपी ने जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले कार्यकर्ता सोमवार को डीन एकेडमिक अफेयर बिल्डिंग के बाहर पहुंचे और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यही नहीं, गुस्साए कार्यकर्ताओं ने डीन एकेडमिक अफेयर का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

कैंपस अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि पीएचडी में हो रहे दाखिले में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रों को मिलने वाली पांच नंबर की वेटेज सत्र 2019 से बंद की है, लेकिन एबीवीपी उसको फिर से शुरू करने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय यहीं के विद्यार्थियों की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने बताया कि वे इस संदर्भ में कई बार कुलपति से मुलाकात कर चुके हैं। कुलपति ने डीन एकेडमिक अफेयर को इस बात से अवगत करवा दिया था, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कोई भी एक्शन नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि डीन एकेडमिक अफेयर ने इस फैसले को वापस लेने से साफ इनकार कर दिया था, लेकिन एबीवीपी के प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने 14 सितंबर को अपलोड होने वाली लिस्ट को स्थगित कर दिया है, जिसकी अधिसूचना सोमवार को जारी की गई। इस मौके पर इकाई संयोजक पवन कौशिक, सह सचिव सचिन, अरविंद, गोविंद, सागर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed