फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Explained the relevance of philosophy in the environment, Kurukshetra

पर्यावरण में दर्शनशास्त्र की प्रासंगिकता बताई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Explained the relevance of philosophy in the environment, Kurukshetra
केयू में व्याख्यान देते सेवानिवृत्त प्रो. हिम्मत सिंह सिन्हा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग और यूथ अफेयर्स आर्गेनाईजेशन के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में पर्यावरण संरक्षण एक दार्शनिक विश्लेषण विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। व्याख्यान पर्यावरण में दर्शन शास्त्र एवं इसकी विभिन्न शाखाओं की प्रासंगिकता पर केंद्रित रहा।
विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्रो. हिम्मत सिंह सिन्हा ने सनातन भारतीय संस्कृति, वेदों, उपनिषदों, रामायण, महाभारत, मनुस्मृति, रामचरितमानस, पंच महायज्ञों की पर्यावरणीय सीख के सामाजिक, नैतिक, धार्मिक, दार्शनिक पहलुओं को वैज्ञानिक ढंग से प्रस्तुत किया। पंजाब विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. आशा मोद्धगिल ने भारतीय एवं पाश्चात्य नैतिक पहलू से पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण सूत्र प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

यूथ अफेयर ऑर्गनाइजेशन के संजय कौशिक ने जमीन से जुड़े हुए विविध प्रसंगों को साझा करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। शोधार्थी राहुल शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण की विडंबना, आधुनिक मानव की करनी व कथनी को रेखांकित किया। ईशा फाउंडेशन से साहिल ने मिट्टी बचाओ अभियान को एक लघु फिल्म की मदद से प्रदर्शित किया। विभाग की अध्यक्ष प्रो. अनामिका गिरधर ने सभी वक्ताओं को पुस्तकें भेंट की। इस मौके पर सहायक प्रोफेसर आचार्य शीलक राम, डॉ. सुरेंद्र कुमार, उमेद, शोधार्थी राहुल, अमनदीप, अजमेर, डॉ. जयकिशन, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. राजेंद्र सोनी, डॉ. राजेश, देशराज, संजय, रिंकू, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed