{"_id":"61fed5de09b5ce4e960de0e4","slug":"ex-serviceman-dies-from-corona-60-new-cases-kurukshetra-news-knl98088592","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से पूर्व सैनिक की मौत, 60 नए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से पूर्व सैनिक की मौत, 60 नए केस
विज्ञापन
Ex-serviceman dies from Corona, 60 new cases
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। कोरोना संक्रमण का शिकार हुए 75 वर्षीय पूर्व सैनिक की मौत हो गई है। सैनिक ने वैक्सीन की दोनों डोज भी लगवाई हुई है। पूर्व सैनिक की 19 जनवरी को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके चलते उसे अंबाला के हीलिंग टच अस्पताल में दाखिल किया गया था, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं जिले में शनिवार को कोरोना के 60 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 45 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।
तीसरी लहर में कोरोना के कारण यह 20वीं मौत है। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल 378 लोग संक्रमण के कारण दम तोड़ चुके हैं। जिले में अब तक 6 लाख 38 हजार 385 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वहीं 25601 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जिसके चलते अब अब कोविड पॉजिटिव 412 केस एक्टिव हैं। उधर ओमिक्रॉन वैरिएंट के 137 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से 60 मामले अभी तक सामने आए हैं।
सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि अभी तक लिए गए 665211 में से 638385 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 97.01 और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.97 पर है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 412 है। कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 612 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें आरटी पीसीआर के 443 व रैपिड एंटीजन के 169 सैंपल शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया शनिवार को 60 व्यक्तियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 45 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया हैै और कोविड पॉजिटिव एक मरीज की मृत्यु हो गई है। कुल पॉजिटिव मरीजों में से 334 मरीजों को होम आइसोलेशन और 76 मरीजों को अस्पताल में रखा गया है।
जिले में आज 44 स्थानों को होगा टीकाकरण
लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं। विभाग के अनुसार रविवार को जिले में 44 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को 28 जगहों पर टीके लगाए जाएंगे।