फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Every voter should vote for the progress of the country, Kurukshetra

देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता करे मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Every voter should vote for the progress of the country, Kurukshetra
युवक को मतदाता पहचान पत्र देते उपायुक्त मुकुल कुमार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में किसी भी व्यक्ति को अपने मत का प्रयोग सुविधानुसार करने का अधिकार है।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सहजता से अपने वोट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर हस्तांतरित कर सकता है। मतदाता को पहचान पत्र बनवाने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। उसे समय रहते मतदाता सूची में भी अपने नाम को शामिल कराना चाहिए। उपायुक्त ने सभागार में मौजूद सभी अधिकारियों व विद्यार्थियों को देश के लोकतंत्र को बनाए रखने तथा निष्पक्ष रूप से मतदान करने को लेकर शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

वहीं स्वीप गतिविधियों में बेहतरीन कार्य करने वाले विद्यार्थियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल, हरियाणा चुनाव आयोग के सीईओ अनुराग अग्रवाल, एसीआईओ हेमा शर्मा ने चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को 12 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन एआईपीआरओ बलराम शर्मा ने किया। इस मौके पर एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, एसडीएम अनुभव मेहता, एसडीएम सोनू राम, नगराधीश चंद्रकांत कटारिया, चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार, कानूनगो नीलम, सर्वजीत, विनोद कुमार आदिी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से उपायुक्त मुकुल कुमार ने सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया, जिनमें लाडवा सुमन कुमारी, शाहाबाद से उषा रानी, थानेसर से साधना और पिहोवा से हरविंद्र सिंह शामिल हैं। इनके अलावा शिक्षा विभाग से सुनील कुमार मराठा और महेंद्र कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नए वोटर आंचल, शबनम, शुभम, पारस, अभिषेक को मतदाता पहचान पत्र वितरित किए गए।

सीजेएम ने अधिकारियों, कर्मचारियोें को दिलाई शपथ
कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम दुष्यंत चौधरी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीएलएसए के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को वर्चुअल माध्यम से चुनाव में भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हमें अपने मत का प्रयोग बिना किसी डर और लालच के करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed