फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Every citizen should take a pledge to save water: Rathi

हर नागरिक ले पानी बचाने का संकल्प : राठी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Every citizen should take a pledge to save water: Rathi
कुरुक्षेत्र। जिले में जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से जल शक्ति अभियान 2026 को नई गति दी जा रही है। जिला परिषद के सीईओ शंभू राठी ने कहा कि जिले के प्रत्येक नागरिक को पानी की एक-एक बूंद बचाने और उसका सदुपयोग करने का दृढ़ संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति जल मित्र बन जाए, तो यह अभियान न केवल सफल होगा बल्कि समाज में जल संरक्षण की स्थायी संस्कृति भी स्थापित होगी।
विज्ञापन

सीईओ शंभू राठी ने अधिकारियों की बैठक ली और जल संरक्षण को एक अभियान, एक आंदोलन और एक क्रांति बताते हुए कहा कि यह केवल सरकारी योजना नहीं बल्कि हमारी और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का प्रश्न है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत में दुनिया के कुल मीठे पानी का मात्र चार प्रतिशत उपलब्ध है, जबकि यहां विश्व की 18 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है। वैज्ञानिक भी लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि यदि समय पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आगामी समय जल संकट के रूप में बड़ी चुनौती लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान वर्तमान और भावी दोनों पीढ़ियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जल संचयन, जल संरक्षण और पानी के संतुलित उपयोग से ही हम आने वाले समय के लिए सुरक्षित जल संसाधन छोड़ पाएंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी बढ़ाना और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

पानी बचाने के लिए रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल की नीति अपनाना समय की मांग है। एक विशेष एप विकसित किया गया है। इसके जरिये नहरों में पानी की उपलब्धता और रोटेशन संबंधी जानकारी लोगों को आसानी से मिल सकेगी। जल शक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी नागरिकों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed