{"_id":"6994dd014fc9e8c21b09f391","slug":"even-after-the-mayors-survey-the-drains-were-not-cleaned-kurukshetra-news-c-244-1-pnp1006-152435-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मेयर के सर्वे के बाद भी नहीं हुई नालों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मेयर के सर्वे के बाद भी नहीं हुई नालों की सफाई
विज्ञापन
पानीपत। बिचपड़ी चौक से देवी मंदिर और भावना चौक समेत कई स्थानों पर नालों की सफाई न होने के कारण दूषित पानी सड़कों पर जमा हो गया है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। निगम के सफाई न करने से लोगों में रोष व्याप्त है। सड़क पर जमा दूषित पानी के कारण लोगों का वहां से पैदल गुजरना भी दूभर हो गया है। अधिकारी और मेयर कोमल सैनी के सर्व करने के बाद भी कोई राहत कार्य नहीं किया गया है। इससे समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
नालों की सफाई न होने के कारण स्थानीय लोगों के घरों में उनके परिवार के सदस्य बीमार हो रहे हैं। साथ ही नालों की गंदगी के कारण वहां के लोगों का जीवन नारकीय हो गया है। शिकायत देने के बाद भी समाधान न होने से निगम की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोग सुरेंद्र, रामकुमार, राजेंद्र और मुकेश ने बताया कि बिचपड़ी चौक हैरिटेज स्कूल से लेकर भावना चौक और देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर बने नालों की कई महीनों से निगम कर्मचारियों द्वारा सफाई नहीं की गई है। इसके लिए वह निगम कमिश्नर और मेयर को शिकायत दे चुके है लेकिन कोई समाधान कार्य नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि यहां के लोगों का जीवन गंदगी के कारण नरक से भी बदतर हो गया है। लोगों के घरों में परिवार के सदस्य बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं।
कई बार शिकायत देने के बाद भी कोई कार्य नहीं किया गया है। लोगों ने जल्द कोई समाधान कराने की गुहार लगाई है।