{"_id":"691788137074866ffb01009d","slug":"even-after-24-hours-the-police-are-empty-handed-in-the-aman-murder-case-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-145339-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अमन हत्याकांड में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अमन हत्याकांड में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
Sat, 15 Nov 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
लाडवा। गांव गादली में वीरवार को मंदिर के पास अमन कुमार वासी मुनियार का शव मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। परिजनों ने उसके दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है और शिकायत पर चार युवकों रोहित गादली, आशीष मुनियार पुर, दीपक मुनियार पुर और कुलदीप डूडा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया लेकिन शुक्रवार शाम तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई।
शिकायत में मृतक की भाभी रजनी ने बताया था कि उसका देवर अमन कुमार ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। वह बुधवार को सुबह करीब सात बजे काम पर जाने के लिए निकला था। रात को उसकी अपने बड़े भाई सुखविंदर से रात करीब आठ बजे बात हुई थी। उसने कहा था कि उसका खाना बनवाकर रख देना, वह थोड़ी देर में घर आ जाएगा। जब अमन से देर रात बात हुई तो उसने आधे घंटे तक लौटने की बात कही थी। सुबह करीब चार बजे अमन के फोन से किसी ने सूचना दी कि अमन गादली गांव में मंदिर के पास खून से लथपथ पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे तो अमन खून से लथपथ हालत में मंदिर के पास पड़ा हुआ था।
मुंह से निकल रहा था खून, चेहरे पर थे चोट के निशान : मृतक के भाई सुखविंदर ने बताया कि जब वह परिजनों के साथ गादली गांव में पहुंचा तो उसका भाई मंदिर के पास खून से लथपथ हालत में पड़ा था। सुखविंदर ने बताया कि उसका भाई रोहित के साथ उसके ट्रैक्टर पर काम करता था। आरोप लगाया कि रोहित और डूडा गांव के रहने वाले कुलदीप ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को फेंककर भाग गए।