फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Equations were seen changing in some seats

ठंडे मौसम में गर्म हुआ माहौल, सीटों पर बदले समीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Equations were seen changing in some seats
नगर पालिका चुनाव में मतदान के दिन मौसम बेशक दिनभर ठंडा रहा, लेकिन वोटों के चक्कर में माहौल गर्म बना हुआ था। इस दौरान कुछ सीटों पर समीकरण बदलते भी नजर आए। लाडवा जो प्रत्याशी अब तक तीसरे नंबर पर आंका जा रहा था। मतदान के दिन दोपहर तक उसका सबसे आगे रहने का बोलबाला रहा। हालांकि शाम तक उसके रेस से बाहर होने की बात कही जाने लगी।
विज्ञापन

अब लाडवा में मुकाबला दो प्रत्याशी में बीच माना जा रहा है। चारों नगर पालिका में सबसे ज्यादा निगाह शाहाबाद के चुनाव पर टीकी हुई हैं। यहां पर प्रधान पद के लिए जजपा प्रत्याशी डॉ. गुलशन क्वात्रा का चुनाव जीतना जहां विधायक रामकरण काला की नाक का सवाल है, वहीं आजाद उम्मीदवार भाजपा नेता तिलक राज की जीत पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी की प्रतिष्ठा का सवाल है। यहां पर भी अभी तक मुकाबला त्रिकोणीय बताया जा रहा था, लेकिन मतदान के दिन समीकरण बदलने अब इस सीट पर भी दो प्रत्याशियों के बीच टक्कर है। राजनैतिक विशेषज्ञों के अनुसार एक प्रत्याशी की तरफ जनता का झुकाव ज्यादा दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह सभी समीकरण साइलेंट वोटरों के कारण बदल रहे हैं। ये साइलेंट वोटर वे हैं, जिन्हें प्रत्याशी रिझा नहीं सके। इन वोटरों ने मतदान के दिन ही तय किया कि वोट किसे डालना है, जिससे अब तक की गई समीक्षा में बदलाव आ गया है। इस्माईलाबाद नपा का चुनाव इस वजह से खास है कि यहां नगर पालिका बनने के बाद पहली बार चुनाव होने जा रहा है और प्रधान पद की सीट महिला आरक्षित है। दूसरी पालिकों में जहां रविवार को समीकरण बदल गए, वहीं इस्माईलाबाद एकमात्र ऐसी नपा है जहां मुकाबला अभी भी त्रिकोणीय बना हुआ है।
विज्ञापन

पिहोवा के चुनाव कांटे की टक्कर है। वैसे तो प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में है, लेकिन कड़ा मुकाबला दो प्रत्याशियों के बीच ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed