फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Entrance examinations for admission to PG programs of University will be held from June 21.

Kurukshetra News: कुवि के पीजी प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए 21 जून से होंगी प्रवेश परीक्षाएं

Tue, 28 May 2024 06:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 28 May 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Entrance examinations for admission to PG programs of University will be held from June 21.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में यूजी, पीजी एवं इंटिग्रेटेड प्रोग्राम्स के लिए दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु हो गए हैं, जिसमें विद्यार्थी 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन के लिए अलग से लिंक बनाया गया है, जिस पर दाखिले के अलावा अन्य दस्तावेजों के संबंध में जानकारी भी दी गई है। ये जानकारी लोक संपर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न शिक्षण विभागों के पीजी प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 21 जून से आयोजित की जाएंगी। एमए फिलॉसफी, एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस, एमए एआईएच की प्रवेश परीक्षाएं 21 जून को आयोजित की जाएंगी। एमएससी टेक्नालॉजी इन अप्लाइड जियो-फिजिक्स, एमए एजुकेशन, एमएससी अप्लाइड जियोलॉजी की 22 जून को, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, बीएड स्पेशल एजुकेशन व एलएलबी प्रोफेशनल की प्रवेश परीक्षाएं 24 जून को, एमएससी भूगोल की 25 जून को, एमएससी कंप्यूटर साइंस सॉफ्टवेयर व एमसीए, एमबीए बजटेड व एसएफएस की कॉमन प्रवेश परीक्षा 25 जून को होगी।
विज्ञापन

एमएससी केमिस्ट्री की कॉमन प्रवेश परीक्षा 26 जून को तथा एमकॉम, एमएससी मैथ, फिजिक्स, जूलॉजी व फोरेंसिक साइंस में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा भी 26 जून को कराई जाएंगी। एमए इतिहास, राजनीतिक शास्त्र, एमए डिफेंस स्ट्रेटिजिक स्टडीज के लिए प्रवेश परीक्षा 27 जून को होगी और एलएलएम की कॉमन प्रवेश परीक्षा, एमए मनोविज्ञान, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की प्रवेश परीक्षा 28 जून को होगी तो वहीं एमएसडब्ल्यू, एमए अंग्रेजी, एमए अर्थशास्त्र व एमए बिजनेस अर्थशास्त्र की कॉमन प्रवेश परीक्षा 29 जून को कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएससी स्टैटिसटिक्स, समाज शास्त्र, एमएससी ग्राफिक्स, एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया के लिए प्रवेश परीक्षा एक जुलाई से होंगी और । बीपीएड, एमलिब, एमए योगा, एमएससी पर्यावरण विज्ञान व एमपीएड की प्रवेश परीक्षाएं दो जुलाई से तो वहीं एमए फाइन आर्ट्स, एम फार्मेसी, एमए म्यूजिक वीएंडआई की प्रवेश परीक्षा तीन जुलाई से होंगी। एमएससी बायोकेमेस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी व बॉटनी की प्रवेश परीक्षा चार जुलाई को कराई जाएंगी तथा एमएससी गृह विज्ञान फूड न्यूट्रिशियन एंड डॉयटिक्स, ह्यूमन डेवलपमेंट व एमए संस्कृत के लिए प्रवेश परीक्षा पांच जुलाई को होगी तो वहीं एमए हिंदी, बी लिब की प्रवेश परीक्षा छह जुलाई को तथा एमटीटीएम, एमएचएम एंड सिटी के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा भी छह जुलाई को कराई जाएगी। एमए पंजाबी, एमएससी प्रिंटिंग, ग्राफिक्स एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी की प्रवेश परीक्षा आठ जुलाई को तथा एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार व एमएससी मॉस कम्युनिकेशन की कॉमन प्रवेश परीक्षा आठ जुलाई को आयोजित की जाएंगी। एमए वुमन स्टडीज की प्रवेश परीक्षा नौ जुलाई को होगी। एमएड के लिए अभी शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।

इंटिग्रेटेड प्रोग्राम्स की प्रवेश परीक्षा होगी 21 व 22 जून को
लोक संपर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि यूजी इंटिग्रेटेड प्रोग्राम्स के तहत बीए एलएलबी के लिए प्रवेश परीक्षा 21 जून को आयोजित होगी। एमबीए पंचवर्षीय और बीबीए ऑनर्स में दाखिले के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा 22 जून को आयोजित होगी। बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स तथा मेमोरी ड्राइंग प्रेक्टिकल के लिए प्रवेश परीक्षा 22 जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed