फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Enthusiasm for BBA, AABA five year courses in Management Studies

Kurukshetra News: मैनेजमेंट स्टडीज में बीबीए, एएबीए फाइव इयर कोर्स के लिए उत्साह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm for BBA, AABA five year courses in Management Studies
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों में विशेष उत्साह दिख रहा है। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बीबीए ऑनर्स एवं एमबीए फाइव इयर कोर्स चलाए जा रहें हैं। संस्थान निदेशक प्रो. सिद्धार्थ भारद्वाज ने बताया कि विभाग में अभी तक बीबीए ऑनर्स कोर्स में स्वीकृत प्रवेश क्षमता से लगभग बीस गुना एवं एमबीए फाइव इयर कोर्स में स्वीकृत प्रवेश क्षमता से लगभग सात गुना आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

आईएमएस में सैद्धांतिक ज्ञान एवं व्यावहारिक आगत के समावेश पर बल दिया जाता है, इससे विद्यार्थियों को कॉरपोरेट प्लेसमेंट के योग्य बनाए जाने में मदद मिलती है। संस्थान के लगभग सभी विद्यार्थी कैंपस प्लेसमेंट्स के जरिए ही नौकरी प्राप्त कर लेते हैं। आईएमएस में प्रवेश के लिए परीक्षा 22 जून को एवं ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू 26-27 जून को होंगे। उपनिदेशक डॉ. राजन शर्मा, डॉ. जयकिशन, डॉ. अनिल खटकड़ और अन्य स्टाफ ने अभ्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। प्रवेश परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन एवं इंटरव्यू तीनों में उपस्थित होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed