फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ensure timely disposal of complaints in the camp: Shambhu Rathi

शिविर में शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें : शंभू राठी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Ensure timely disposal of complaints in the camp: Shambhu Rathi
कुरुक्षेत्र। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभू राठी ने वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनीं। शिविर में 25 शिकायत आईं जिनमें से 19 शिकायतों का मौके पर निपटान कर दिया गया।
विज्ञापन

राठी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों को गंभीरता से लें और प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निपटारा करें। उन्होंने कहा कि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसलिए शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों को तुरंत पोर्टल पर अपलोड किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। लंबित शिकायतों वाले विभागों को तत्काल कार्रवाई कर आमजन को राहत प्रदान करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिविर सुशासन के संकल्प को जमीनी स्तर पर उतारने का प्रभावी माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed