फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Engineering student dies due to bike collision, Kurukshetra

बाइक की टक्कर से इंजीनियरिंग छात्र की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Engineering student dies due to bike collision, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (निट) परिसर में बाइक सवार युवक ने बीटेक इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग के छात्र टक्कर मार दी, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे चंडीगढ़ के पीजीआई में रेफर किया, जहां इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त हेमंत यादव वासी बलावा (महेंद्रगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना केयूके पुलिस को दी अपनी शिकायत में सी रोड स्थित गौतम कॉलोनी वासी हर्ष ने कहा कि वह निट में इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग का छात्र है। वह शनिवार शाम 7.40 पर महेंद्रगढ़ के गांव दनोदा वासी अनुज कुमार व हेमंत यादव के साथ निट कैंपस के हॉस्टल नंबर पांच के सामने अपनी साइड से मेन गेट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर आए।
विज्ञापन

बाइक चालक ने लापरवाही व तेज गति से बाइक चलाते हुए पीछे से हेमंत यादव व उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने ही हेमंत यादव हवा में उछल कर पक्की सड़क पर जा गिरा। उसका सिर पक्की सड़क पर टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हेमंत के सिर में पीछे की तरफ और शरीर पर कई जगह चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत एक गाड़ी को रुकवा कर हेमंत को एलएनजेपी अस्पताल ले गए। इसी दौरान भीड़ इकट्ठा होता देख मोटरसाइकिल सवार युवक मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए। वे हेमंत को एलएनजेपी अस्पताल से निजी अस्पताल ले गए। यहां से चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed