{"_id":"621542accddd33068f3dc3a7","slug":"encroachment-will-be-removed-from-the-national-highway-kurukshetra-kurukshetra-news-knl99832016","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाया जाएगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाया जाएगा अतिक्रमण
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त मुकुल कुमार व अन्य। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय राजमार्ग और नगर पालिकाओं की सीमाओं के अंदर अतिक्रमण के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। इन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उपायुक्त मुकुल कुमार ने एनएचएआई के अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग व नगर पालिकाओं के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों से जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाकर जल्द रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। उपायुक्त मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उपायुक्त ने जिले की विभिन्न सड़कों की स्थिति की जानकारी लेते हुए बैठक में रखे गए एजेंडा के सभी बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक में दुर्घटनाओं के ग्राफ को नीचे लाने के दृष्टिगत पिहोवा की पेपर मिल के समीप हमीरा टी-प्वाइंट पर बनने वाले स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर व रोड मार्किंग के कार्य के बारे पूछने पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि यह कार्य पूर्ण हो चुका है। उपायुक्त ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि पलवल गांव में राजकीय महाविद्यालय की टूटी सड़क को जल्द से जल्द रिपेयर कराया जाए।
बैठक में सड़क सुरक्षा के लिए जिम्मेवार एजेंसियों को विभिन्न सड़कों की मरम्मत, लिंक रोड पर रंबल स्ट्रिप, व्हाइट लाइन पेंट, विभिन्न पॉइंट्स पर स्पीड ब्रेकर की व्यवस्था, सड़कों से अवैध कब्जे हटाने, डार्क प्वाइंट की पहचान करने और सड़कों को आवारा पशु मुक्त करने संबंधी निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने यह भी कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना भी अति आवश्यक है। इसके लिए समय-समय पर जागरूकता रैली, सेमिनार व प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि गत जनवरी व फरवरी माह में अब तक यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के 1252 ऑफलाइन तथा 1372 ऑनलाइन चालान काटे गए हैं। जिला परिवहन अधिकारी उर्मिल श्योकंद ने उपायुक्त को बताया कि इसी अवधि में 154 ओवरलोडिंग के चालान काटे गए हैं। इसी प्रकार 284 वाहनों के फिटनेस के लिए आवेदन प्राप्त करते हुए 252 वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर थानेसर एसडीएम नरेंद्र मलिक, एसडीएम लाडवा विनेश कुमार, जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण उर्मिल श्योकंद सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।