फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Encounter case with STF: Accused Amit will be produced if fit

एसटीएफ के साथ मुठभेड़ का मामला : फिट होने पर आरोपी अमित को किया जाएगा पेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Encounter case with STF: Accused Amit will be produced if fit
कुरुक्षेत्र। ढांड रोड पर एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश अमित का अभी एलएनजेपी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि चिकित्सकों द्वारा फिट घोषित होने पर उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

गौर हो एसटीएफ अंबाला की टीम ने सोमवार रात को ढांड रोड पर भाखड़ा नहर के पास अमित को पकड़ने का प्रयास किया था, मगर आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में टीम ने आरोपी की टांग में गोली मारकर उसे काबू कर लिया था। अमित अपने गांव जाने की फिराक में था। इस गैंग ने वीजा एजेंट वैभव शर्मा हाल निवासी सेक्टर-तीन से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। मांग पूरी न होने पर वैभव शर्मा को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले की जांच एसटीएफ अंबाला ने करते हुए राकेश निवासी इब्राहिम मंडी करनाल, राहुल राणा, हरजीत सिंह निवासी सांभली जिला करनाल, अरविंद और हर्षित को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन



आरोपी अभी अनफिट
थाना केयूके प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपी अभी अनफिट है। चिकित्सकों की ओर से उसका फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने पर उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed