फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Employees were motivated to maintain cleanliness

कर्मचारियों को किया स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 02:57 AM IST
विज्ञापन
Employees were motivated to maintain cleanliness
कुरुक्षेत्र। पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में एक से 15 अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को केंद्र के परियोजना समन्वयक सुरेश कुमार सोनी ने सभी कर्मचारियों को अपने आस-पास के परिवेश घर कार्यालय इत्यादि सभी स्थानों स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अभियान के अंतर्गत विज्ञान दीर्घाओं, विज्ञान उद्ययान, हर्बल उद्ययान इत्यादि की सफाई करवाई गई। परियोजना समन्वयक सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि केंद्र सरकार के विशेष अभियान के अंतर्गत केन्द्र में विभिन्न डिजिटल उपकरणों जैसे कंप्यूटर लैपटॉप इत्यादि की आंतरिक स्वच्छता (एंटी वायरस इत्यादि की सहायता से) पर भी जोर दिया गया। सोनी ने बताया कि आजकल सभी कार्यालयों में मुख्य कार्य कंप्यूटर तथा लैपटॉप इत्यादि के माध्यम से होता है। अत: उन्हें स्वच्छ (वायरस मुक्त) रखना भी अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि हमें अपने घरों में प्लास्टिक बोतल, प्लास्टिक बैग इत्यादि चीजों को हटाना चाहिए। केंद्र के कर्मचारियों ने प्रण किया कि वे कार्यालयी कार्यों हेतु कागज का प्रयोग कम से कम करेंगे तथा अधिकतर कार्य ई-मेल इत्यादि की सहायता से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed