{"_id":"663183fb3754159f5a060e54","slug":"embryo-testing-gang-running-in-medical-shop-exposed-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-117536-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मेडिकल की दुकान में चल रहे भ्रूण जांच गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मेडिकल की दुकान में चल रहे भ्रूण जांच गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र, कैथल और अंबाला की टीम ने संयुक्त रूप से अंबाला के रत्नगढ़ गांव में मेडिकल की दुकान पर दबिश देकर भ्रूण जांच गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने दुकानदार प्रवीण खुराना निवासी रत्नगढ़ व दलाल लखविंद्र सिंह निवासी जब्बोमाजरा के कब्जे से 15 हजार रुपये बरामद हुए। आरोपियों ने भ्रूण जांच के लिए 45 हजार रुपये मांगे थे, जिसमें 30 हजार रुपये दलाल ने एडवांस में ऑनलाइन तरीके से लिए थे।
उप- सिविल सर्जन डाॅ. रमेश सभ्रवाल ने बताया कि विभाग को जिला अंबाला में भ्रूण जांच कराने वाले गिरोह की सूचना मिली थी। सूचना पर विभाग की ओर से टीम गठित कर बोगस ग्राहक को दलाल के संपर्क में भेज दिया। दलाल ने 45 हजार रुपये में भ्रूण जांच करवाने का आश्वासन देकर बोगस ग्राहक को मंगलवार को अंबाला के मानव चौक पर बुलाया था। यहां से आरोपी बकाया 15 हजार लेकर उसे बाइक पर अपने साथ अंबाला शहर के शारदा नगर में एक दवा की होलसेल एजेंसी पर ले गया। यहां दूसरे आरोपी प्रवीण कुमार ने बोगस ग्राहक को कुछ देर बैठाकर वापस जाने के लिए कह दिया। बोगस ग्राहक ने दलाल लखविंद्र से बात की तो उसने उसे एक निजी अस्पताल के सामने बुला लिया। यहां टीम ने आरोपी दलाल लखविंद्र को काबू कर कब्जे से पांच हजार रुपये बरामद किए। उसके बाद टीम प्रवीण कुमार की एजेंसी पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर कब्जे से 10 हजार रुपये बरामद किए।
दलाल करता था डील
बताया जा रहा है कि प्रवीण खुराना की मेडिकल की दुकान है। दलाल लखविंद्र सिंह गर्भवतियों को भ्रूण जांच करवाने के लिए फंसाता था। शिकायत मिलने पर विभाग की टीम ने जाल बिछाया और कैथल के बोगस ग्राहक को दलाल के संपर्क भेजा था। टीम ने आरोपियों के खिलाफ अंबाला पुलिस को शिकायत दी है।