फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Electricity workers expressed their anger, Kurukshetra

बिजली कर्मियों ने किया रोष व्यक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers expressed their anger, Kurukshetra
मांगों को लेकर रोष जताते बिजली कर्मचारी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों की ओर से शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई। इसमें कर्मचारियों की मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद सेक्टर आठ स्थित बिजली निगम के बाहर नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया गया।
कर्मचारियों का कहना है कि उनकी सभी लंबित मांगें तत्काल मानी जाएं। इन मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम समान वेतनमान, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, जोखिम भत्ता, क्लेरिकल स्टाफ को वर्दी, स्थाई भर्ती व आधुनिक टी एंड पी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने लॉकडाउन में बिजली कर्मचारियों को ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लाकर घर से दूर किया है। यूनियन के प्रदेश महासचिव सुनील खटाना ने बताया कि 31 जनवरी को प्रदेश के सभी डिवीजन कार्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 8 फरवरी को सर्कल कार्यालय, 14 फरवरी को हिसार मुख्यालय, 17 फरवरी को पंचकूला मुख्यालय, 22 फरवरी को एक दिवसीय प्रदेश व्यापी हड़ताल व 23-24 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। खटाना ने कहा कि यदि सरकार द्वारा उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती तो यूनियन अनिश्चितकालीन हड़ताल करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed