फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Electricity will be available for eight hours in paddy season, Kurukshetra

धान के सीजन में मिलेगी आठ घंटे बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity will be available for eight hours in paddy season, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने शनिवार को कहा प्रदेश में धान के सीजन को देखते हुए बिजली आपूर्ति के पूरे प्रबंध कर लिए गए हैं। धान के सीजनमेंकिसानों को पूरे आठ घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी। इसमें किसी तरह का कोई भी कट नहीं लगाया जाएगा। चौटाला पूर्व मंडी प्रधान टोनी कंसल के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अचानक गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग बढ़ गई। सरकार पिछले वर्ष की अपेक्षा 35 फीसदी अधिक बिजली दे रही है। रिकॉर्ड तोड़ गर्मी व प्रदेश में इंडस्ट्री बढ़ने के कारण बिजली की मांग बढ़ गई है। समयानुसार सब सही हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरे प्रदेश की 11 जेलों में पेट्रोल पंप खोलने का निर्णय लिया है। कुरुक्षेत्र में पंप जल्द शुरू होने वाला है। इन पंपों पर उन कैदियों की ड्यूटी लगाई जाएंगी, जिनका व्यवहार अच्छा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे जेल के अन्य कैदियों को भी एक संदेश जाएगा और उसमें भी सुधार आएगा। जेल में कैदियों के बात करने के समय में भी बढ़ोत्तरी की गई है। उनका समय 5 मिनट से बढ़ा कर 10 मिनट कर दिया गया है ताकि कैदी आराम से अपने घर वालों से बात कर सके। जिन बच्चों जन्म जेल में होगा, उन्हें बाहर की दुनिया दिखाने के लिए सरकार ने तीन साल तक बाहर घुमाने का निर्णय भी लिया है। प्रदेश के सभी जेलरों को नई गाड़ियां दी जा रही है। इस मौके पर टोनी कंसल, प्रहलाद भगत शर्मा, राजू कौशल, अनिल कंसल, महिंद्र थांदडो, राजेश, बलदेव शर्मा, महिंद्र दानीपुर, पंकज कंसल, साहिल कंसल, नरेश बचगांव, बजीर चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने उठाई मांग
किसानों ने बिजली मंत्री से नए बिजली कनेक्शन में फव्वारा पाइप लाइन हटाने के बारे में मांग रखी। इस पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में भूजल स्तर प्रतिवर्ष गिरता जा रहा है। इसे रोकने के लिए इस तरह की नीतियां अपनानी होंगी। फिर भी वे किसानों के सुझाव कैबिनेट के समक्ष रखेंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि केवल खेती पर ही निर्भर न रहे और फसल चक्र अवश्य अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed