फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Electricity supply should be provided for 12 hours during the paddy transplantation period.

Kurukshetra News: धान रोपाई का समय, 12 घंटे की जाए बिजली आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply should be provided for 12 hours during the paddy transplantation period.
लाडवा। उपमंडल अधिकारी अनुभव मेहता को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन  के पदाधिकारी। स्वयं
लाडवा। खेतों में बिजली के अघोषित कटों से किसानों की परेशानी बढ़ गई है, जिसके चलते किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने उपमंडल अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष भी व्यक्त किया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान रामधारी सिंह भूरा ने कहा कि धान रोपाई का सीजन चरम पर है। बारिश न होने के चलते किसानों को ट्यूबवेल पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। बिजली की आपूर्ति सही नही होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बिजली निगम द्वारा रात को ढाई बजे बिजली छोड़ी जाती है। छह घंटे की सप्लाई में भी कई बार बंद कर दी जाती है, जिससे किसानों को धान की रोपाई व लगाई गई धान की फसल का रखरखाव करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खेतों में पानी देते समय रात को अंधेरे में जहरीले जानवरों से जान का खतरा भी रहता है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से खेतों की बिजली आधी रात के बजाय दिन में करने तथा धान रोपाई को देखते हुए 12 घंटे करने की अपील की। उन्होंने चैनत गांव के ग्रामीणों व किसानों की समस्या का भी समाधान करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी अनुभव मेहता ने कहा कि किसानों की समस्याओं से बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही किसानों की समस्या का हल कर दिया जाएगा। इस अवसर पर जसबीर जैनपुर जाटान, भगवंत विर्क, रामकुमार खैरा, ईश्वर बन आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed