फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Electricity department employees performed a *havan* and organized a community feast.

Kurukshetra News: बिजली कर्मियों ने हवन कर दिया भंडारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Electricity department employees performed a *havan* and organized a community feast.
बाबैन। उत्तरी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने क्षेत्र की सुख-शांति के लिए हवन एवं भंडारा आयोजित किया। कार्यालय परिसर में पंडित पुनीत शर्मा रामसरण माजरा ने वैदिक रीति से धार्मिक अनुष्ठान कराया। एसडीओ सुरेंद्र कांबोज ने सेवाकार्य में शामिल होकर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष कार्यालय में धार्मिक अनुष्ठान कराया जाता है। मानवता की सेवा के साथ आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। क्षेत्रवासियों को अधिकाधिक सहयोग करना चाहिए। बिजली परिसर में स्थापित पीर की मजार पर चादर चढ़ाकर अमन-चैन, विभाग की तरक्की और बिजली कर्मचारियों की खुशहाली की दुआ मांगी गई। बाबैन खेड़ा मंदिर के प्रधान रामऋषि सैनी, नंबरदार राम सिंह, यूनिट प्रधान रणबीर सिंह, सचिव विशाल, यूनिट शाहाबाद सचिव संदीप सैनी, संगठनकर्ता जसविंदर सैनी, होशियार सिंह, लवी, संतराम, अनिल, रमेश, रामकुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने सहयोग किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कढ़ी-चावल और हलवे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed