{"_id":"687179f3be48d80982078575","slug":"electric-scooter-burned-to-ashes-father-and-son-saved-their-lives-by-jumping-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-138684-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: धूं-धूं कर जली इलेक्ट्रिक स्कूटी, पिता और पुत्र ने कूद कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: धूं-धूं कर जली इलेक्ट्रिक स्कूटी, पिता और पुत्र ने कूद कर बचाई जान
लाडवा। आग लगने के बाद सड़क पर धूं- धू जलती स्कूटी। संवाद
Link Copied
लाडवा। बाबैन मार्ग पर धनौरा मोड़ के पास एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्कूटी सवार पिता पुत्र ने स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। खेतों में काम कर रहे मजदूर जब तक स्कूटी के पास पहुंचे तब तक स्कूटी जल कर राख हो चुकी थी। भालड़ गांव निवासी नैब सिंह ने बताया कि वह दोपहर दो बजे अपने बेटे को स्कूल से लेने गया था।
विज्ञापन
स्कूल से बच्चे को लेकर जब वह अपने घर लौट रहा था। जब धनौरा मोड़ के पास बेटे ने स्कूटी से धुंआ उठने की बात कही तो पहले नैब सिंह ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन बेटे के दोबारा ज्यादा धुआं उठने की बात से तुरंत स्कूटी रोक दी। देखते ही देखते इलेक्ट्रिक स्कूटी में भयंकर आग लग गई। धमाका होने के डर से वह अपने बेटे को लेकर स्कूटी से दूर खड़ा हो गए। आग इतनी भयानक थी कि पूरी स्कूटी कुछ ही समय में जल कर खाक हो गई। नैब सिंह कश्यप ने बताया कि अगर वह अकेले होते तो शायद बड़ा हादसा हो सकता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।