फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elections of NIT Kurukshetra Employees Union will be held in three months

Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र कर्मचारी संघ के तीन माह में करवाने हाेंगे चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Elections of NIT Kurukshetra Employees Union will be held in three months
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र कर्मचारी संघ के चुनाव अगले तीन माह के दौरान कराने होंगे। इससे पहले इसके लिए जिला रजिस्ट्रार (फर्म एवं समिति) ने एडहॉक कमेटी का गठन किया है। संघ का चुनाव चार महीने से अटका हुआ था जिसके चलते कर्मचारियों में रोष था। ये मामला जरनल बॉडी से अदालत में चला गया था। 2024-25 के चुनाव अभी तक घोषित न होने पर पूर्व महासचिव कुलविंदर सिंह और अन्य सदस्यों द्वारा जिला रजिस्ट्रार के पास 17 जनवरी को याचिका दायर की गई थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारी संघ के चुनाव पिछले साल चार नवंबर 2023 को हुए थे लेकिन एक साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी अब तक नए चुनाव की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन


जिला रजिस्ट्रार ने इस याचिका पर सुनवाई के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक बुलाई। इसमें कुलविंदर सिंह ने कहा कि चुनाव समय पर न होने के कारण संघ की कार्यप्रणाली बाधित हो रही है। दूसरी ओर संघ के निवर्तमान प्रधान राज कमल ने कहा कि 18 अक्तूबर 2024 को हुई संघ की आम सभा में यह निर्णय लिया गया था कि कर्मचारियों की पदोन्नति से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने तक चुनाव स्थगित कर दिए जाएं। अब सभी कर्मचारियों की नजरें अगले तीन माह में होने वाले चुनावों पर टिकी हैं। उधर जिला रजिस्ट्रार ने कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे संघ से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज एडहॉक कमेटी को तुरंत सौंपें ताकि चुनाव प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन






ये बने एडहॉक कमेटी के सदस्य

एडहॉक कमेटी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार राजीव सैनी, सेंटर ऑफ कंप्यूटिंग एंड नेटवर्किंग के सीनियर टेक्निकल ऑफिसर डॉ. जगन नाथ, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट हेम राज, सुरक्षा अधिकारी अजीत सिंह यादव और अकाउंट्स सेक्शन सीनियर सुपरिटेंडेंट सुनीता वर्मा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed