{"_id":"66397b1387704e90700c05a4","slug":"election-activities-are-increasing-candidates-are-wooing-voters-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-117774-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बढ़ने लगी चुनावी सरगर्मियां, मतदाताओं को रिझा रहे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बढ़ने लगी चुनावी सरगर्मियां, मतदाताओं को रिझा रहे प्रत्याशी
Tue, 07 May 2024 06:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 07 May 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ का चुनाव 14 मई को होगा, जिसमें तीन शिक्षक उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर होगी। हालांकि पांच प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था, जिसमें दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसलिए अब कुवि परिसर में चुनावी सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। प्रधान पद के उम्मीदवार भी अलग-अलग एजेंडों के साथ मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जुटे हुए हैं। इस चुनाव में अब कुटा के पूर्व प्रधान व पूर्व सचिव रह चुके डॉ. विवेक गौड़, कुटा पूर्व उपप्रधान व विधि विभाग के सहनिदेशक प्रो. दलीप कुमार और शिक्षक क्लब के प्रधान और उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. ज्ञान चहल के बीच कांटे की टक्कर रहेगी।
उपप्रधान पद के लिए यूएसएम के डॉ. मोहिंद्र सिंह और जूलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक राय में टक्कर का मुकाबला होगा। सचिव पद के लिए एआईएच विभागाध्यक्ष प्रो. राजपाल व माइक्रो बायोलॉजी के डॉ. विजय कुमार के बीच तो तो वहीं सह-सचिव पद के लिए यूएसएम के डॉ. विवेक कुमार और जियो फिजिक्स की मनीषा संधू के बीच चुनावी जंग होगी। खजांची पद के लिए सोशल वर्क विभाग के डॉ. सतीश कुमार एक ही प्रत्याशी मैदान में हैं।
11 फैकल्टी के कार्यकारिणी सदस्यों के लिए तीन संकाय को छोड़कर सभी में एक-एक प्रत्याशी के नामांकन अंतिम सूची में आए हैं। सामाजिक विज्ञान संकाय में डॉ. पंकज सिंह और डॉ. राजरत्न के बीच और जीवन एवं औषधि विज्ञान संकाय के डॉ. योगेश कुमार व हरदीप राय शर्मा के बीच मुकाबला होगा। वहीं विज्ञान संकाय में डॉ. सुशील कुमार और डॉ. संगीता के बीच चुनावी जंग देखने को मिलेगी। 11 फैकल्टी के 341 शिक्षक मतदाता कुटा की चौधर का फैसला 14 मई को करेंगे। इसी दिन शाम को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
करीब एक सप्ताह बाद 14 मई को चुनाव होगा , जिसको लेकर उम्मीदवारों सहित मतदाता शिक्षकों में भी चर्चा बनी हुई हैं कि आखिर कौन होगा प्रधान। क्योंकि प्रधान पद के लिए सभी से ज्यादा तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। जोकि पहले भी कुटा सहित अन्य पदों पर कार्य कर चुके हैं। हर विभाग में शिक्षकों के बीच चर्चा होने लगी हैं कि किस प्रत्याशी को वोट किया जाए और कौन प्रत्याशी शिक्षक हित की आवाज को बुलंद करने में सक्षम होगा। वहीं मतदाता शिक्षक प्रत्याशियों के जीत-हार के अनुमान भी लगा रहे हैं।
बॉक्स
14 मई को होगा कुटा चुनाव : कृष्ण
चुनाव अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडेय का कहना है कि कुटा चुनाव 14 मई को होगा, जिसमें प्रधान पद के तीन प्रत्याशियों के बीच, उपप्रधान के दो, सचिव के दो, सहसचिव के दो प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा।