फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elected our government, now the wheel of development will run

चुनी अपणी सरकार, अब दौड़ेगा विकास का पहिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Elected our government, now the wheel of development will run
ग्रामीणों ने शनिवार को अपने-अपने गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान किया। नई ग्राम पंचायत बनने के बाद अब विकास का पहिया दौड़ने लगेगा। सभी क्षेत्रों में 83 फीसदी मतदान हुआ और 4,17 618 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। वोट डालने के लिए मतदाताओं में दिन भर उत्साह बना रहा।
विज्ञापन

सुबह सात बजते ही सभी बूथों पर मतदान शुरू हो गया और करीब आधे घंटे बाद ही लाइनें शुरू हो गई। आठ बजे बाद पूरा माहौल चुनावमय हो गया। प्रत्याशियों के समर्थक भी मतदाताओं को समझाने में जुट गए। कुछ जगहों पर मामूली घटनाओं को छोड़ जिला भर में मतदान शांतिपूर्ण रहा। इससे जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

--------
ये रहा ब्लॉक के अनुसार मतदान
ब्लॉक बूथ कुल वोट पोल की गई वोट मतदान
बाबैन 63 46454 40162 86.8 प्रतिशत
इस्माईलाबाद 66 52862 46036 87.3 प्रतिशत
लाडवा 74 55985 47794 86.0 प्रतिशत
पिहोवा 120 99280 75635 78.6 प्रतिशत
पिपली 84 64360 54912 86.3 प्रतिशत
शाहाबाद 107 87337 75413 87.7 प्रतिशत
थानेसर 111 97096 75879 81.8 प्रतिशत
बॉक्स
संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर रही कड़ी सुरक्षा
प्रशासन की ओर से जिले के 74 संवदेनशील और 93 अति संवेदनशील बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए। इन सभी बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। सभी जगहों पर पुलिस ने निगरानी रखी और कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
जिला भर में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है। जहां मतदाताओं ने पूरी समझदारी दिखाई वहीं पुलिस बल भी सतर्क रहा। वहीं एसपी सुरेंद्र भौरिया का कहना है कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। कहीं किसी प्रकार की कोई घटना सामने नहीं आई है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी गई।
शांतनु शर्मा, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed