फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elderly woman dies after being crushed by a bus, Kurukshetra

बस से कुचलकर बुजुर्ग महिला की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after being crushed by a bus, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। अनाज मंडी के पास निजी बस से कुचलकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त पाली देवी (80) वासी खेड़ी शहीदां के रूप में हुई। दुर्घटना के बाद आरोपी बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रामकरण वासी खेड़ी शहीदां ने बताया कि वह अपनी मां पाली देवी को बाइक पर लेकर दवा लेने के लिए इस्माईलाबाद जा रहा था। जैसे ही वह अनाज मंडी गेट के सामने पहुंचा तो एक निजी बस चालक ने उसकी बाइक को ओवरटेक करने का प्रयास करते हुए पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे उसकी मां पाली देवी उछलकर सड़क पर गिर गई और बस के टायर के नीचे कुचले जाने से मां की मौत हो गई। बस चालक थोड़ी देर रुकने के बाद फरार हो गया। थाना प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed