फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Eight grain markets saw no purchases on the fourth day, and lifting hadn't even begun.

Kurukshetra News: आठ अनाज मंडियों में चौथे दिन भी खरीद नहीं, उठान शुरू तक नहीं हुआ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:12 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र जिले की आठ अनाज मंडियों में चौथे दिन भी धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी। खरीद और उठान में देरी से मंडियों में जाम की स्थिति बन रही है। प्रशासन ने जल्द सुधार के प्रयास तेज किए हैं।

विज्ञापन
Eight grain markets saw no purchases on the fourth day, and lifting hadn't even begun.

विस्तार

कुरुक्षेत्र। जिले की आठ अनाज मंडियों में चौथे दिन भी धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी जबकि बाकी 14 अनाज मंडियों में 36209 एमटी धान की खरीद की गई। अनाज मंडियों में खरीद पूरी तरह से सुचारू नहीं हो पाई है। वहीं उठान की वीरवार देर शाम तक शुरुआत तक नहीं हुई जिसके चलते अब तक खरीदा गया धान उठान का इंतजार कर रहा है और आवक तेज होने के चलते मंंडियां जाम होने की स्थिति में दिखाई देने लगी है।
विज्ञापन

हालांकि शुक्रवार से उठान शुरू होने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन वीरवार को भी मिलर्स की ओर से पंजीकरण का कार्य पूरी तरह से नहीं कराया जा सका है। वहीं अभी तक मिलर्स के पास लेबर तक नहीं पहुंची है। ऐसे में उठान के लिए लगाई जाने वाली गाड़ियां भी पंजीकृत नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

वीरवार तक थाना, नीमवाला, मलिकपुर, लुखी, कराह साहब, गुमथला गढू, बोधनी व भौर सैयदा गांव में खरीद शुरू नहीं हुई है।डीएफएससी राजेश कुमार आर्य का कहना है कि खरीद धीरे-धीरे सुचारू हो रही है। जिला प्रशासन इसके लिए भरसक प्रयास कर रहा है। किसानाें को भी चाहिए कि वे अपना धान सूखा कर ही अनाजमंडियों में लेकर आए ताकि खरीद के दौरान कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed