फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Effect of cold wave continues after rain, relief due to sunshine

Kurukshetra News: बारिश के बाद शीतलहर का असर जारी, धूप खिलने से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Effect of cold wave continues after rain, relief due to sunshine
कुरुक्षेत्र। तीन दिन तक बारिश का मौसम रहने के बाद सोमवार को भी शीतलहर का असर जारी रहा। हालांकि दिन भर धूप खिली रही, जिसके चलते कुछ राहत मिल पाई। अगले चार से पांच दिन तक भी मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। सोमवार को अधिकतम 16 व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहा। देर शाम को शीतलहरों ने ठंड में और इजाफा कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले तीन दिनों से मौसम बदला हुआ था और कभी बूंदाबांदी तो कभी हल्की बारिश होती रही। शनिवार रात भर बूंदाबांदी के बाद रविवार को दिन में बादल छाए रहे, लेकिन देर रात फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। पिहोवा में जहां हल्की बारिश हुई तो वहीं कुरुक्षेत्र में भी तेज बूंदाबांदी हुई, लेकिन कुछ देर बाद रुक गई। वहीं सुबह होने पर जहां कोहरा भी गायब मिला तो वहीं करीब 10 बजे से धूप खिल गई, जो दिनभर जारी रही। जिसके चलते सार्वजनिक जगहों से लेकर बाजार में भी रौनक दिखाई दी। उधर, कृषि विशेषज्ञों की माने तो तीन से चार दिन तक रहे बारिश के मौसम का गेहूं की फसल को बड़ा फायदा मिलेगा। फसल अच्छी होगी तो पैदावार भी बेहतर मिलेगी। इसी के चलते किसानों के चेहरे भी खिले हुए हैं। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यरत मौसम वैज्ञानिक डॉ. ममता के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों तक मौसम साफ रहने व धूप खिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed