फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Education Ministerial Staff Association gave an ultimatum to meet the demands

मांगें पूरी करने को लेकर एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ एसोसिएशन ने दिया अल्टीमेटम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
Education Ministerial Staff Association gave an ultimatum to meet the demands
कुरुक्षेत्र। हेमसा के जिला स्तरीय चुनाव में चयनित नवनियुक्त पदाधिकारी शपथ ग्रहण करते हुए। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। सातवें वेतन आयोग में लिपिक का वेतनमान 35 400 करने , एनपीएस,एनईपी रद्द करवाने, दूर-दराज स्थानांतरित का समायोजन, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी की समीक्षा, वरिष्ठता सूची अपडेट, विकलांग कर्मियों सहित सभी पदोन्नतियों, एसीपी का निपटान आदि मांगों को लेकर हरियाणा एजूकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ एसोसिएशन का जिला स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुआ। इस मौके पर मांगें पूरी करने के लिए सरकार को अल्टीमेटम दिया गया। सम्मेलन में एसोसिएशन का जिला स्तरीय चुनाव कराया गया। जिसमें टिक्का सिंह को जिला प्रधान बनाया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में एसोसिएशन के राज्याध्यक्ष संदीप सांगवान, सर्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश, हरियाणा पॉवर कॉरपोरेशन के महासचिव नरेश कुमार तथा हरियाणा राज्य परिवहन निगम के राज्य प्रधान इन्द्र सिंह बधाना आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। एसोसिएशन के राज्य प्रधान सांगवान ने बताया कि एसोसिएशन के विभिन्न मुद्दों को लेकर गत 23 अगस्त को हरियाणा के शिक्षा मंत्री के साथ बातचीत की गई थी। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 23 अगस्त के बातचीत के दौरान हुए मुद्दों पर चर्चा के दौरान कोई कार्यवाही नहीं हुई तो 15 सितंबर को अंबाला कमिश्नरी के अंतर्गत आने वाले सभी पांच जिलों द्वारा सेक्टर पांच शिक्षा सदन पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में पांच जिलों से 100-100 कर्मचारी तथा प्रदेश के अन्य जिलों से भी कर्मचारी भाग लेंगे। सांगवान ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ द्वारा आगामी 12 से 14 नवंबर को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में इस मुद्दे पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। इसके अलावा एसोसिएशन का जिला स्तरीय चुनाव करवाया गया जिसमें टिक्का सिंह को जिला प्रधान, राजेश ढांडा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुशील कुमार को कोषाध्यक्ष, धर्मवीर मोर को सचिव, अन्नू चौधरी को उपप्रधान, रणबीर रोहिला को सलाहकार, प्रताप सिंह को संगठन सचिव तथा रघुबीर सिंह को प्रैस सचिव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed