फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   education

एसजीपीसी ने धार्मिक परीक्षा के विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
education
एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर द्वारा धार्मिक परीक्षा के विजेता प्रतिभागियों को ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में पुरस्कृत किया गया। यह धार्मिक परीक्षा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400 साला प्रकाश पर्व को समर्पित थी, जिसमें गुरु साहिब के जीवन व बाणी पर आधारित सवाल किए गए। प्रतियोगिता में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को धार्मिक पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रत्येक स्कूल से 4 बच्चों को विशेष सम्मान के लिए चयनित किया गया। सहयोग के लिए विद्यालयों के प्रिंसिपल व स्टाफ को भी विशेष सम्मान दिया गया। विजेता प्रतिभागियों को एसजीपीसी कार्यकारिणी समिति के मेंबर जत्थेदार हरभजन सिंह, शिरोमणि अकाली दल महिला विंग हरियाणा की प्रदेशाध्यक्षा बीबी रविंदर कौर, धर्म प्रचार कमेटी के हरियाणा से मेंबर जत्थेदार तजिंदरपाल सिंह, शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना, धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर के सचिव सिमरजीत सिंह ने पुरस्कृत किया। जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर द्वारा हरियाणा में भी धर्म प्रचार व प्रसार के लिए अग्रणी भूमिका निभाई जा रही है। संस्था के अधीन सिख मिशन हरियाणा कुरुक्षेत्र के प्रचारकों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर धर्म प्रचार का कार्य बखूबी किया जा रहा है। इसी शृंखला में सिख मिशन हरियाणा द्वारा यह धार्मिक परीक्षा कराई गई है, जिसमें भाग लेने के लिए बच्चे काफी उत्साह नजर आए। मिशन के सहायक प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में 6 स्कूलों के करीब 900 बच्चों ने भाग लिया। यह परीक्षा तीन चरणों में पिछले महीने ली गई। प्रचारक सतनाम सिंह ने बताया कि धार्मिक परीक्षा में श्री गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुरुक्षेत्र, बीआर इंटरनेशनल स्कूल कुरुक्षेत्र, निवेदिता पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र, ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशल अकाल अकादमी मांडी, श्री गुरु हरि कृष्ण साहिब स्कूल झांसा व डीएवी स्कूल लुखी के बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर अकाली नेता बलजिंदर सिंह, गुरुद्वारा निरीक्षक रछपाल सिंह बाठ, ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी के मैनेजर अमरिंदर सिंह, सिख मिशन हरियाणा से गुरपेज सिंह, जसबीर सिंह, प्रताप सिंह व प्रभजोत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed