फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   education

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डॉ. आशीष अनेजा को नागपुर में मिला दूसरा लीडरशिप अवॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
education
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हेल्थ सेंटर में बतौर मेडिकल आफिसर सेवारत डॉ. आशीष अनेजा को गत दिवस महाराष्ट्र में लीडरशिप अवॉर्ड से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें नागपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर के भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद अजय संचेती के हाथों मिला। ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ऑरिजिन (गैपिओ) की तरफ कराई गई समिट में देश-विदेश से लगभग 1500 चिकित्सकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। यूनिवर्सिटी एवं कुरुक्षेत्र जिले के लिए खास बात ये भी है कि डॉ. आशीष अनेजा ग्लोबल समिट में लीडरशिप अवॉर्ड हासिल करने वाले हरियाणा के एकमात्र फिजीशियन हैं। हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब उन्हें यह गौरव प्राप्त हुआ। जरूरतमंदों की सेवा में नि:स्वार्थ भाव से तत्पर रहने के चलते उन्हें लगातार दूसरी बार इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बता दें कि डॉ. आशीष अपने मिलनसार रवैये के चलते करीब 70 स्वास्थ्य शिविर में लगभग 1400 मरीजों के ब्लड शुगर, बीपी, न्यूरोपैथी, स्पिरोमेट्री, स्किन एलर्जी तथा कैंसर इत्यादि से संबंधित महंगे टेस्ट मुफ्त मुहैया कराने के साथ दवाइयां उपलब्ध करा आमजन के 80 लाख रुपये के आसपास बचा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed