{"_id":"5e0f958e8ebc3e8804394540","slug":"education-kurukshetra-news-knl174465112","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी में ‘मूक्स विकास’ विषय पर अल्पावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी में ‘मूक्स विकास’ विषय पर अल्पावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ‘मूक्स विकास’ विषय पर पांच दिवसीय अल्पावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। छह जनवरी तक चलने वाले इस अल्पावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन भारत सरकार के स्वयं पोर्टल के संस्थापक व निदेशक डॉ. मनप्रीत सिंह मन्ना द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने मूक्स परियोजना के महत्व के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से बताते हुए कहा कि भारत के नागरिकों को जीवन भर सीखने के लिए व अपने क्षितिज का विस्तार करने के लिए तथा अद्वितीय शैक्षिक अवसर प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है।
विज्ञापन
उन्होंने ऑनलाइन सामग्री तैयार करने और प्रभावी वितरण में चुनौतियों और इसके अनुरूप समाधानों के बारे में भी चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के कार्यकारी निदेशक प्रो. अखिलेश स्वरूप ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के डिजाइन और वितरण के लिए रणनीतियों, हाल के रुझानों और नवीन दृष्टिकोणों पर विचार-विमर्श के लिए एक मंजिल प्रदान करना है। इसके अतिरिक्त शिक्षाविदें और रिसर्च के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों को खुले ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की आवश्यकता, ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की डिजाइन और विकसित करने में आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूक करना है। अल्पावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयोजक प्रो. मयंक दवे ने ‘मूक्स विकास’ पर अपने विचार रखते हुए अलपावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा से सभी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस अल्पावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश-भर के विभिन्न संस्थानों के कुल 33 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर प्रो. सतहंस, प्रो. ज्ञान भूषण, प्रो. एके सिंह, प्रो. विक्रम सिंह, प्रो. अनूप कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।