फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Education and research will get a boost in AYUSH University

Kurukshetra News: आयुष विवि में शिक्षा, शोध को मिलेगा बढ़ावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Education and research will get a boost in AYUSH University
कुरुक्षेत्र। कैंपस के निर्माण को लेकर कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान से चर्चा करते समिति अ - फोटो : rspura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आयुर्वेद के क्षेत्र में शोध आैर शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। जिसमें देश के विद्यार्थी विभिन्न विधाओं में शोध कर पाएंगे। इसके लिए पहल शुरू हो चुकी है।
श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण जिले के फतुहपुर गांव में 100 एकड़ भूमि पर हो रहा है। इस परियोजना के तहत पहले चरण में 539 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के पहले फेज का निर्माण कार्य जून 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। अगले सप्ताह ही इस परियोजना की डीपीआर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

डीपीआर तैयार होने के बाद, विश्वविद्यालय के नक्शों को मंजूरी दी जाएगी। इसके पश्चात फरवरी में निविदा प्रक्रिया शुरू होगी। तीन चरणों में बनने वाले कैंपस निर्माण पर 1296 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले चरण में प्रशासनिक ब्लॉक, परीक्षा विंग, पुस्तकालय, ऑडिटोरियम, शोध और अन्वेषण विभाग, आयुर्वेदिक इंस्टीट्यूट, 300 बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल, कुलपति, कुलसचिव, क्लास वन, टू, और थ्री अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास, पुरुष और महिला छात्रावास का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसी के साथ पहले चरण में अंडरग्राउंड आरसीसी वाटर टैंक, फायर फाइटिंग टैंक, एचटीपी (हॉस्पिटल ट्रैकिंग पॉइंट), ईटीपी (एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट), डब्ल्यूटीपी (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुर्वेद शोध और शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा : श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में शोध को बढ़ावा देने के लिए पांच मंजिला शोध कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। यहां विद्यार्थी आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, सिद्ध और योग सहित विभिन्न आयुष विधाओं पर गहन शोध कर पाएंगे। इसमें आधुनिक लैब होंगी, जिसमें विद्यार्थी शोध करेंगे। ऐसे में शिक्षा और आयुर्वेद को बढ़ावा मिलेगा। विश्वविद्यालय में शोध कार्य को लेकर 17 पोस्ट स्वीकृत हैं।

300 बेड के आयुर्वेद अस्पताल से मिलेगी राहत : वर्तमान में सरकार आयुर्वेद को बढ़ावा दे रही है, जिसके चलते लोगों का रुझान भी इस ओर बढ़ रहा है।
ऐसे में कैंपस में बनने वाले करीब 300 बेड के अस्पताल से लोगों को राहत मिलेगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ये अस्पताल बनाया जाएगा, जिसमें अलग-अलग विभाग होंगे। ऐसे में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण लेने में भी आसानी होगी।

कुरुक्षेत्र। कैंपस के निर्माण को लेकर कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान से चर्चा करते समिति अ

कुरुक्षेत्र। कैंपस के निर्माण को लेकर कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान से चर्चा करते समिति अ- फोटो : rspura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed