फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   education, addmition open

दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय में दाखिला शुरू, 31 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
education, addmition open
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय में नए सत्र में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। निदेशालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में इच्छुक विद्यार्थी 31 अगस्त तक ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। वहीं एमबीए, एमसीए व बीएड पार्ट वन के पाठ्यक्रम में 16 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि दूरवर्ती शिक्षा के कोर्सेज उच्च स्तर के हैं।
विज्ञापन

दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार ने कहा कि दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय पिछले 36 वर्षों से देशभर के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने में पूर्ण निष्ठा से प्रयासरत है। जो विद्यार्थी किसी कारणवश नियमित शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ है तथा जो अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने के इच्छुक है ऐसे विद्यार्थियों को दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय से बेहतर प्लेटफार्म दूसरा नहीं हो सकता।
विज्ञापन

निदेशालय के सहायक कुलसचिव डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि निदेशालय ने नए सत्र के लिए दाखिले के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। विद्यार्थी निदेशालय के विभिन्न पाठयक्रमों बीए तीन वर्षीय, बीकॉम तीन वर्षीय, एमए हिंदी, एमए अंग्रेजी, एमए संस्कृत, एमए राजनीति शास्त्र, एमए पंजाबी, एमए दर्शनशास्त्र, एमए लोक प्रशासन, एमए इतिहास, एमए अर्थशास्त्र, एमएससी गणित, एमएससी भूगोल, एमकॉम, सर्टिफिकेट कोर्स इन कंप्यूटर, बीसीए, पीजीडीसीए, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमसीए, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन टैक्सेशन, पीजी डिप्लोमा इन बिजनेस एनालिटिक्स, एमबीए, एमबीए (एचएम), डी लिब, बी लिब, एम लिब, पीजीडीजेएमसी, एमए जनसंचार, बीएड, एमए एजुकेशन, एलएलएम, पीजी डिप्लोमा इन साइबर लॉ, पीजीडीईई, एमए पर्यावरण विज्ञान, सर्टिफिकेट कोर्स इन उर्दू, पीजी डिप्लोमा ट्रांसलेशन हिंदी व अंग्रेजी, एमसीए, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमए मास कम्यूनिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। दाखिले से संबंधित विस्तृत जानकारी दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट डीडीई केयूके डाटएसीडॉटइन पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed