फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ED Raid in Kurukshetra, investigation completed on whereabouts of BJP leader Sandeep, team returned

ED Raid in Kurukshetra: भाजपा नेता संदीप के ठिकानों पर ईडी की जांच पूरी, कुछ दस्तावेज व 4 सूटकेस लेकर लौटी टीम

Sat, 23 Mar 2024 12:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 23 Mar 2024 12:18 PM IST
सार

हरियाणा ईडी के टीम ने भाजपा नेता संदीप के शाहाबाद स्थित आवास व गांव यारा स्थित फैक्ट्री पर अचानक दस्तक दी थी। शुक्रवार रात करीब 12 बजे तक यह कार्रवाई जारी रही, जिस दौरान सुरक्षा भी कड़ी रखी गई।

विज्ञापन
ED Raid in Kurukshetra, investigation completed on whereabouts of BJP leader Sandeep, team returned
घर के बाहर सुरक्षा बल मौजूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र में भाजपा नेता एवं समाजसेवी संदीप गर्ग के ठिकानों पर ईडी ने शुक्रवार आधी रात को अपनी कार्रवाई पूरी की, जिसके बाद टीम लौट गई। जांच के दौरान टीम को क्या बरामद हुआ, फिलहाल यह पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि टीम अपने साथ कुछ दस्तावेज व तीन से चार सूटकेस लेकर गई है। आशंका जताई जा रही है कि इनमें नकदी थी।

विज्ञापन


वीरवार को दोपहर के करीब टीम संदीप के शाहाबाद स्थित आवास व गांव यारा स्थित फैक्ट्री पर अचानक दस्तक दी थी। इनके साथ ही उनके दूसरी जगहों पर स्थित ठिकानों पर भी कार्रवाई की गई। शुक्रवार रात करीब 12 बजे तक यह कार्रवाई जारी रही, जिस दौरान सुरक्षा भी कड़ी रखी गई।
विज्ञापन


किसी को आवास व फैक्ट्री में आने-जाने नहीं दिया गया। यह भी बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान संदीप व उसके परिवार के लोग घर पर नहीं थे और टीम को भी पीछे के दरवाजे ही प्रवेश करना पड़ा था। वहीं पूरे परिवार के मोबाइल भी बंद रहे जबकि संदीप गर्ग के टीम जान के बाद भी संपर्क नहीं हो पा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed