फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Easy to kill a man but not his thoughts

इंसान को मारना आसान है, लेकिन उसके विचारों को नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Easy to kill a man but not his thoughts
इंसान को मारना आसान है, लेकिन उसके विचारों को नहीं। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के ऐसे क्रांतिकारी विचार आज भी युवाओं में देश के लिए कुछ कर गुजरने की अलख जगाए हुए हैं। उनके जन्मदिवस पर युवाओं ने न केवल उनको याद किया, बल्कि उनके विचारों को भी अपने जहन में उतारा। शहीद भगत सिंह एक महान योद्धा होने के साथ-साथ एक लेखक, वक्ता व विचारक भी रहे हैं। युवाओं ने उन्हें याद करते हुए अमर उजाला के साथ विचार साझा किए।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता तिलक राज का कहना है कि शहीद भगत सिंह सिर्फ अंग्रेजी शासन से ही मुक्ति नहीं चाहते थे बल्कि वो समतावादी शासन देश के अंदर चाहते थे। उनकी इंकलाबी सोच और इस देश के प्रति इतना प्रेम था कि जिस दिन उनको फांसी दी गई भारत के हर नागरिक की आंखे नम थी। शहीद भगत सिंह के बलिदान को भारतवासी कभी नहीं भुला सकते।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा सुमन का कहना है कि आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह को याद करते समय उनके विचारों की सार्थकता को भली-भांति समझा जा सकता है। उन्होंने शोषण मुक्त समाज का जो सपना देखा था वो कहीं धुंधला- सा नजर आ रहा है। आज के नेता अपने राजनीतिक मंसूबों को पूरा करने के लिए आम नागरिकों को धर्म व जाति के आधार पर बांट रहे है। देश की 90 प्रतिशत जनसंख्या को दरकिनार करते चंद पूंजीपतियों के हाथों देश के संसाधनों को बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से शोधार्थी राजीव ने कहा कि शहीद भगत सिंह से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। वे देशभक्त के साथ-साथ एक अच्छे वक्ता व विचारक भी थे। अपनी जवानी उन्होंने देश के नाम करके समाज के युवाओं को अपना कायल बना लिया।

डासफी के केयू प्रधान पिंटू सिंगला ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को शहीद भगत सिंह के द्वारा लिखे लेख व पुस्तकें पढ़नी चाहिए तभी उन्हें नजदीक से जान सकते हैं। विद्यार्थियों को राजनीति में भाग लेना चाहिए या नही इस बारे में भगत सिंह के क्या विचार थे वो जानने के लिए हमें शहीद भगत सिंह के लेख विद्यार्थी और राजनीति को पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed